फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूप सोनी नहीं, अब यह सुपरस्टार होस्ट करेगा 'क्राइम पेट्रोल'? शूट कर चुके हैं 15 एपिसोड; जानें क्या है मामला?

Mon, 10 Aug 2026 04:51 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Crime Patrol New Season Host: क्राइम बेस्ड टीवी शो 'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शो के इस नए सीजन को अनूप सोनी की जगह बॉलीवुड के एक बड़े सुपरस्टार होस्ट करेंगे। 
विज्ञापन
अनूप सोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के लोकप्रिय क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। अभिनेता अनूप सोनी कई साल तक इस शो से बतौर होस्ट जुड़े रहे। मगर अब इस शो के नए सीजन में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो को बॉलीवुड के बड़े अभिनेता होस्ट करेंगे। जानें कौन हैं ये सुपरस्टार?

विज्ञापन


अपकमिंग सीजन में क्या होगा खास?
सीरियल 'क्राइम पेट्रोल' अपने एपिसोड्स के जरिए समाज में होने वाली वारदातों को नाट्य रूपांतरण करके पेश करता है। इस सीरियल को अनूप सोनी ने कई साल तक होस्ट किया। मगर अब आईएनएस की रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी जगह बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने ले ली है। 

  • 'क्राइम पेट्रोल' के जल्द शुरू होने वाले नए सीजन को अजय देवगन होस्ट करेंगे।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय इस शो के शुरुआती 15 एपिसोड की शूटिंग भी पूरी कर चुके हैं।  
  • इन शुरुआती 15 एपिसोड की टीआरपी को देखकर मेकर्स आगे की रणनीति बनाएंगे। 
  • इसके साथ ही कुछ एपिसोड के लिए मेकर्स ने अभिनेता राजेश तैलंग को भी शामिल किया है। 
  • इस नए सीजन के कुल एपिसोड की संख्या फिलहाल तय नहीं है।

अजय देवगन - फोटो : instagram @ajaydvgn

एक्टर ने क्या किया पोस्ट? 
अजय देवगन ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को एक हिंट दी है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट साझा की जिसके कैप्शन में उन्होंने 'कमिंग सून' लिखा है। वहीं वीडियो में अजय कहते हैं, 'कभी-कभी कुछ बातें हमें अंदर से परेशान करती हैं। आज हमारे सामने एक ऐसा सच है जिसे जानकर मैं दंग रह गया हूं। मैं जल्द ही इसे आपके सामने पेश करूंगा।’
एक्टर के इस पोस्ट को फैंस 'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि अजय नेटफ्लिक्स पर कुछ लेकर आने वाले है। हालांकि, इस पूरे मामले पर मेकर्स की तरफ से अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है।
 


 

विज्ञापन

अजय देवगन और राजेश तैलंग - फोटो : सोशल मीडिया

किन फिल्मों ने पुलिसिया अंदाज में दिखे अजय-राजेश?
अभिनेता अजय देवगन पहले भी क्राइम से जुड़ी कहानियों में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने फिल्म ‘गंगाजल’ और ‘सिंघम’ में पुलिस अफसर का किरदार निभाया था। वहीं फिल्म 'दृश्यम' में वह क्राइम करके उसे छिपाते नजर आए थे। वहीं, बात करें राजेश तैलंग की तो वेबसीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ में वह भी पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें