फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आकाश, समीर और सिड आज भी वैसे ही लगते हैं’, दिल चाहता है को पूरे हुए 25 साल; फरहान अख्तर ने शेयर किया खास नोट

Mon, 10 Aug 2026 01:24 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

25 Years Of Dil Chahta Hai: 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल चाहता है’ को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फरहान अख्तर ने एक खास मैसेज शेयर किया है। जानिए इस मौके पर उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
'दिल चाहता है' को 25 साल पूरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की आइकोनिक फिल्म ‘दिल चाहता है’ को आज रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं, फिर भी इस फिल्म का जादू आज भी फैंस के दिलों में मौजूद है। इस खास मौके पर फरहान अख्तर ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। 

फरहान अख्तर ने शेयर की खास पोस्ट 

विज्ञापन

‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे होने पर एक्टर फरहान अख्तर ने एक खास पोस्ट शेयर की। पोस्ट में उन्होंंने फिल्म के 25 साल पूरे होने पर बधाई दी।

साथ ही इमोशनल कैप्शन लिखते हुए उन्होंने कहा- ‘यकीन ही नहीं हो रहा कि 25 साल हो गए… आकाश, समीर और सिड तो आज भी वैसे ही लगते हैं, जैसे एक दिन भी बड़े नहीं हुए। दिल से शुक्रिया आप सभी दर्शकों का, जिन्होंने इसे आज तक जिंदा रखा और इतना खास बनाए रखा। आप सबको ढेर सारा प्यार।’

कई सेलेब्स ने दी बधाई
  • फरहान के इस खास पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी इमोशनल कमेंट किए हैं।
  • डायरेक्टर और प्रोड्यूसर जोया अख्तर ने लिखा- 'अरे वाह! कितना मजा आया था।'
  • एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी ने कमेंट किया- 'मेरे लिए तो यही फिल्म सबसे बेहतरीन है।'
  • वहीं एक्टर सिकंदर खेर ने फिल्म को कल्ट क्लासिक बताया और लिखा- 'इस फिल्म के लिए बधाई और शुक्रिया।'
  • इनके अलावा कई कलाकारों ने दिल वाला इमोजी पोस्ट कर फरहान को बधाई दी। 

फरहान के लिए ये फिल्म क्यों खास? 
बता दें कि यही वो फिल्म थी, जिससे फरहान अख्तर ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को लेकर दिलचस्प बात यह है कि फरहान ने अपनी पहली फिल्म तब लिखी थी जब वह जीवन को लेकर उलझन में थे।

उस समय में हिंदी सिनेमा कुछ अलग पैमानों पर फिल्में बनाई जाती थीं, लेकिन फरहान ने अपने दिल की सुनी और एक ऐसी फिल्म बनाई जिसने उन पैमानों को तोड़ दिया। इस फिल्म ने गोवा में टूरिज्म को भी बढ़ावा देने में काफी मदद की।

युवा फिल्ममेकर्स के लिए तोहफा 
इस खास मौके पर फरहान अख्तर ने एक और पोस्ट शेयर की है। ये पोस्ट युवा फिल्ममेकर्स जुड़ी है। दरअसल दिल चाहता है निर्देशक के तौर पर फरहान अख्तर की पहली फिल्म थी। इसके 25 साल पूरे होने पर फरहान और भारतीय प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने मिलकर एक नई पहल की शुरुआत की है।

उन्होंने एक्सेल ओरिजिन्स नाम से एक नई पहल का आगाज किया है, जिसका मकसद 30 साल से कम उम्र के डायरेक्टर्स और राइटर्स को अपना आइडिया दुनिया के सामने शेयर करने का मौका मिलेगा। 


विज्ञापन

दिल चाहता है - फोटो : यूट्यूब

‘दिल चाहता है’ से जुड़ी खास बातें

  • फिल्म ‘दिल चाहता है’ 2001 में रिलीज हुई थी, जिसमें आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना लीड रोल में नजर आए थे।
  • फिल्म को 49वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दो पुरस्कारों से नवाजा गया था।
  • इसमें हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का प्रतिष्ठित खिताब भी शामिल है।
  • दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी।
  • 'दिल चाहता है' 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बनकर उभरी थी।

ये भी पढ़ें- CINTAA में बवाल! 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, उपासना सिंह ने दी जानकारी; पद्मिनी और पूनम पर लगे गंभीर आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें