Kuku Kohli: अजय देवगन ने उस निर्देशक को याद किया है, जिसने उन्हें सबले पहले फिल्मों में ब्रेक दिया था। यह निर्देशक कोई और नहीं बल्कि कुकू कोहली थे। उनका कल निधन हो गया था।
अभिनेता अजय देवगन ने बुधवार को दिवंगत फिल्ममेकर कुकू कोहली को श्रद्धांजलि दी है। कोहली ने 1991 की फिल्म 'फूल और कांटे' से अजय देवगन के बॉलीवुड करियर की शुरुआत कराई थी। देवगन ने कहा कि निर्देशक ने उनकी जिंदगी की दिशा हमेशा के लिए बदल दी।
विज्ञापन
कोहली, जिनका असली नाम अवतार कोहली था, का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 77 साल के थे।
Trending Videos
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कुकू कोहली के निधन पर क्या बोले अजय देवगन?
अजय देवगन ने निर्देशक कुकू कोहली को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा...
कुछ लोग आपकी जिंदगी की दिशा हमेशा के लिए बदल देते हैं।
कुकू जी मेरे लिए उन्हीं लोगों में से एक थे।
मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।
कुकू जी, आपकी बहुत याद आएगी। ओम शांति।
मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे कुकू कोहली
फिल्म निर्माता-निर्देशक को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अरुणा ईरानी के भाई बलराज ईरानी ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में इस दुखद खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनके जीजा कुकू कोहली की तबीयत ठीक नहीं थी और कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने बताया कि कुकू कोहली को ब्लॉकेज की समस्या थी और कल ही उनके स्टेंट लगाया गया था।
बलराज ईरानी ने कहा, 'वे बिल्कुल ठीक थे, लेकिन आज शाम उन्हें हार्ट अटैक आया। वे हमसे बात कर रहे थे और अचानक गिर पड़े'।
फूल और कांटे का एंट्री सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन को दिया था मौका
'फूल और कांटे' से बतौर निर्देशक डेब्यू करने से पहले कोहली ने मशहूर फिल्ममेकर राज कपूर और दूसरे निर्देशकों के साथ काम किया था।
उन्होंने अजय देवगन का आइकॉनिक एंट्री सीन भी बनाया था, जिसमें अजय देवगन दो चलती हुई मोटरसाइकिलों पर पैर फैलाकर (स्प्लिट स्टंट) कॉलेज में प्रवेश करते हैं।