फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगली फिल्म ‘गांधारी’ पर क्या बोलीं तापसी? ‘लापता लेडीज’ फेम छाया कदम का मिलेगा साथ; बोलीं- ‘यह सफर मेरे लिए..’

Wed, 26 Aug 2026 12:30 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Tapsee pannu And Chhaya Kadam On Film Gandhari: फिल्म ‘गांधारी’ में तापसी पन्नू और छाया कदम दोनों ने ही अहम किरदारों में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर एक बातचीत के दौरान अपने-अपने किरदारों पर रौशनी डाली।
विज्ञापन
गांधारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म में छाया कदम भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। एक बातचीत के दौरान दोनों एक्ट्रेस ने अपने किरदार और उसकी तैयारी पर खुलकर बात की।

विज्ञापन


अपने किरदार के बारे में क्या बोलीं छाया?
फिल्म ‘गांधारी’ में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए छाया कदम ने बताया कि उन्हें इस किरदार को आत्मसात करने के लिए कितनी कड़ी मेहनत करनी पड़ी। फिल्म ‘गांधारी’ में छाया ने बंगाली भाषी महिला का किरदार निभाया है। 
वह बोलीं, 'इस किरदार के लिए मुझे बंगाली सीखने का मौका मिला। मुझे यह अनुभव बेहद पसंद आया। 'इस भाषा के होने से किरदार में एक नया आयाम जुड़ गया। यह सफर मेरे लिए और भी यादगार बन गया।'

विज्ञापन

'गांधारी' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

‘गांधारी’ पर क्या बोलीं तापसी?  
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी फिल्म पर काफी कुछ कहा। एक्ट्रेस ने कहा, ‘गांधारी फिल्म देखते समय बानी की हार न मानने की भावना मेरे मन में हमेशा बसी रही, भले ही परिस्थितियां उसके विपरीत थीं। वहीं इस भूमिका के लिए मुझे शारीरिक रूप से काफी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन उसकी दृढ़ता, दृढ़ विश्वास और अटूट हौसला ही वह चीज थी जिसने मुझे सचमुच मंत्रमुग्ध कर दिया।'

विज्ञापन

गांधारी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है ‘गांधारी’ की कहानी?
फिल्म 'गांधारी' का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। फिल्म में स्वास्तिका मुखर्जी भी अहम किरदार में होंगी। ‘लापता लेडीज’ के बाद छाया कदम को भी एक बार फिर दमदार अंदाज में देखा जा रहा है। फिल्म का विषय अलग है पर इसे महाभारत से जोड़ा गया है। कहानी एक मां की है, जो अपने बेटी को बचाने के लिए हर हद तक जाने तैयार है। फिल्म 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें