फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: अजय देवगन का मजेदार रिएक्शन, एक्शन जैक्सन के डांस मीम पर बोले– मैं डांसर नहीं हूं प्रभुदेवा....

Mon, 11 Nov 2024 10:53 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय देवगन ने 'बस तेरी धूम धाम' गाने के अपने डांस स्टेप पर प्रतिक्रिया दी है। गाने में उनके डांस स्टेप को वायरल मीम में बदल दिया गया है। अजय का यह डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
अजय देवगन - फोटो : एक्स-PDdancing, सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म सिंघम 3 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा अजय अपनी एक आगामी बहुचर्चित फिल्म आजाद को लेकर भी जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच अजय देवगन ने एक्शन जैक्सन से अपने वायरल डांस मीम पर प्रतिक्रिया देते हुए अपना रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन


अच्छे डांसर नहीं हैं अजय 
अजय देवगन स्क्रीन पर अपनी एक्शन भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। वह जबरदस्त स्टंट कर सकते हैं और गुंडों की पिटाई कर सकते हैं, लेकिन जब बात डांस की आती है तो अजय का ने इस बात पर हमेशा जोर दिया है कि वह एक अच्छे डांसर नहीं हैं। हाल ही में, एक्शन जैक्सन के गाने बस तेरी धूम धाम से उनका डांस स्टेप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हाल ही में एक इंटरव्यू में, उन्होंने मीम पर प्रतिक्रिया दी और उस स्टेप का श्रेय प्रभुदेवा को दिया।

ऐसे किया था गाने में डांस
रणवीर इलाहाबादिया से पॉडकास्ट पर बात करते हुए अजय ने बस तेरी धूम धाम से अपने स्टेप के इर्द-गिर्द बने मीम्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने प्रभुदेवा से कहा था कि वह मुश्किल डांस स्टेप नहीं कर सकते क्योंकि वह डांसर नहीं हैं। मशहूर कोरियोग्राफर ने उन्हें यह स्टेप करने के लिए कहा। देवगन ने कहा, "इस फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा थे। मैंने कहा, 'प्रभु तुम खुद कोरियोग्राफर हो, मैं नहीं करूंगा।' 
विज्ञापन



अजय का डांस
एक्शन जैक्शन के गाने बस तेरी धूम धाम में अजय ने सफेद शर्ट और पैंट पहन रखी थी। उन्होंने अपने डांस स्टेप के हिस्से के रूप में इसे बाएं से दाएं घुमाया। इसी इंटरव्यू में रोहित शेट्टी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, "अजय के समय में, डांस के मामले में खुद को साबित करने का कोई दबाव नहीं था। आज लोगों पर वह दबाव है।"


इन फिल्मों में नजर आएंगे
काम की बात करें तो रोहित शेट्टी और अजय देवगन की सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। अनीस बज्मी और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से क्लैश होने के बावजूद, इस एक्शन फिल्म ने शनिवार शाम को रिलीज के 9वें दिन 192.5 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म 1 नवंबर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, अजय अगली बार आजाद और गोलमाल 5 में नजर आएंगे।
विज्ञापन

Boney Kapoor Birthday: खुशी कपूर ने बेस्ट डैड बोनी कपूर को बर्थडे किया विश, साझा कीं तस्वीरें, लिखा इमोशनल नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें