फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे अजय देवगन, 22 साल बाद भंसाली संग करने जा रहे फिल्म

Sat, 27 Feb 2021 01:31 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गंगूबाई काठियावाड़ीः संजय लीला भंसाली, अजय देवगन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वही इस फिल्म में अजय देवगन की एंट्री भी हो चुकी है। शनिवार की सुबह से ही अजय देवगन ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। बता दें कि अजय देवगन इस फिल्म में छोटे लेकिन अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के सेट से एक खास तस्वीर सामने आई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अजय देवगन और संजय लीला भंसाली 22 साल बाद किसी फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं। अजय देवगन आखिरी बार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या राय के पति वनराज का किरदार निभाया था। ये फिल्म बड़े पर्दे पर जबरदस्त हिट हुई थी। इसके बाद से काफी लंबे समय तक अजय देवगन संजय लीला भंसाली की किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए।

अब सालों बाद फिर अजय देवगन संजय लीला भंसाली की इस खास फिल्म में काम करने जा रहे हैं। ऐसे में फैंस की दिलचस्पी इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा बढ़ गई है। अजय देवगन के रोल के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि वो फिल्म में करीम लाला के रोल में नजर आ सकते हैं। करीम लाला ही वो शख्स थे जिससे गंगूबाई ने न्याय की गुहार लगाई थी। 
विज्ञापन


इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और आलिया भट्ट गंगूबाई  के रूप में दर्शकों  के सामने आ चुकी हैं। आलिया भट्ट का मासूम चेहरा गंगूबाई जैसी दबंग डॉन की शख्सियत के आगे कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। हालांकि फिल्म में अजय देवगन की एंट्री होने से दर्शकों की इस फिल्म में दिलचस्पी जरूर बढ़ेगी। इस फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली और डॉक्टर जयंतीलाल गड़ा हैं। ये फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें