फराह खान का पोस्ट
फराह खान ने आज इंस्टाग्राम पर मृणाल ठाकुर, अजय देवगन और अपने कुक के साथ मस्ती भरा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मृणाल बेहद ही स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मृणाल बड़े प्यार से कुक दिलीप को 'सन ऑफ सरदार 2' के वायरल डांस स्टेप्स सिखाती नजर आ रही हैं। वहीं अजय और फराह इन दोनों की केमिस्ट्री को देखकर हैरान हो रहे हैं। इन दोनों की मस्ती फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस पोस्ट के साथ फराह ने कैप्शन में लिखा, 'सुंदर मृणाल ठाकुर का घर आना और दिलीप को सन ऑफ सरदार 2 का वायरल स्टेप सिखाना। पूरा व्लॉग कल मेरे यूट्यूब चैनल पर।'
सन ऑफ सरदार 2
'सन ऑफ सरदार 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के अलावा फिल्म में रवि किशन, दीपक डोबरियाल, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, मुकुल देव, संजय मिश्रा, शरत सक्सेना और अश्विनी कलसेकर जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 1 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने लंदन के लॉर्ड्स में खेला क्रिकेट, पत्नी मीरा राजपूत ने बढ़ाया हौसला..