अलाना पांडे-बेबी रिवर-अहान पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
अलाना पांडे ने शेयर किया प्यारा पोस्ट
आज बुधवार को अहान पांडे की बहन अलाना पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें अहान पांडे को भांजे बेबी रिवर के साथ देखा जा सकता है। दोनों मैंचिंग टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। मगर, बेबी रिवर की टीशर्ट पर लिखी लाइन्स सबका ध्यान खींच रही हैं। इन पर बैक साइड में हैशटैग के साथ 'सैयारा' लिखा है।
बेबी रिवर ने कृष कपूर को बताया दोस्त
बेबी रिवर की टी-शर्ट पर फ्रंट साइड में लिखा है, 'कृष कपूर मेरा दोस्त है'। बता दें कि 'सैयारा' फिल्म में अहान पांडे के किरदार का नाम कृष कपूर है। तस्वीरों के साथ अलाना पांडे ने बेबी रिवर की तरफ से लिखा है, 'अहान पांडे मेरे मामा हैं, लेकिन कृष कपूर मेरा पक्का दोस्त है'। मामा-भांजे की ये तस्वीरें बेहद क्यूट हैं, जिन पर नेटिजन्स प्यार लुटा रहे हैं।
300 करोड़ी क्लब की तरफ बढ़ी 'सैयारा'
फिल्म 'सैयारा' की रिलीज को आज बुधवार को 13 दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म अब तेजी से 300 करोड़ी क्लब में एंट्री लेने की तरफ बढ़ चली है। आज बुधवार को 13वें दिन फिल्म ने सात करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 273.50 करोड़ रुपये हो गया है। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है।