फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Son of Sardaar 2: नीरू बाजवा संग भांगड़ा करते नजर आए अजय देवगन, रिलीज हुआ 'सन ऑफ सरदार 2' का टाइटल सॉन्ग

Mon, 30 Jun 2025 09:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Son of Sardaar 2 Title Track: फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज से पहले आज अजय देवगन की इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। इसके बोल हैं- 'आ गया फिर से अपना यार सन ऑफ सरदार....'
 
विज्ञापन
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@devgnfilms
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का टाइटल ट्रैक कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है। इस गाने में अजय पंजाबी स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने के बीच में नीरू बाजवा भी भागड़ा करती नजर आईं।
विज्ञापन

सन ऑफ सरदार 2 का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज
अजय देवगन फिल्म्स ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के टाइटल ट्रैक की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने टाइटल ट्रैक के शानदार वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'खत्म हो गयाहै इंतजार, क्योंकि आ रहा है सन ऑफ सरदार 2 का टाइलटल ट्रैक #SonOfSardaar2 इस 25 जुलाई से सिनेमाघरों में #SardaarIsBack #SOS2'
विज्ञापन

फिल्म सन ऑफ सरदार 2 
सन ऑफ सरदार 2 के टाइटल ट्रैक से पहले फिल्म के पोस्टर और टीजर दर्शकों को बेहद पसंद आए। आज निर्माताओं ने फिल्म के टाइटल सॉन्ग को रिलीज करके अजय के फैंस को खुश कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। इस फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा ने निर्मित किया है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह 2012 में आई सन ऑफ सरदार की तीसरी किस्त है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा मृणाल ठाकुर, रवि किशन और संजय मिश्रा नजर आएंगे। यह फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Maa Collection Day 4: आज सोमवार को कैसी रही काजोल की फिल्म 'मां' की कमाई, जानिए चौथे दिन का कलेक्शन..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें