फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naseeruddin Shah: 'सरदार जी 3' विवाद पर नसीरुद्दीन शाह ने किया दिलजीत का समर्थन, बोले- ‘वो गंदी राजनीति का..’

Mon, 30 Jun 2025 06:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diljit Dosanjh Sardaar Ji 3 Controversy: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर के साथ काम करने को लेकर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का लगातार विरोध किया जा रहा है। इसी बीच दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक्टर का समर्थन किया है।
विज्ञापन
नसीरुद्दीन शाह-दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलजीत की फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के साथ काम करने को लेकर विवाद हो रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण सोशल मीडिया, कुछ हस्तियों और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने दिलजीत की आलोचना की है।
विज्ञापन
Trending Videos

नसीरुद्दीन शाह का बयान
इसी बीच नसीरुद्दीन शाह दिलजीत की तरफदारी की है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं दिलजीत के साथ हूं। वो गंदी राजनीति के शिकार हुए हैं। कुछ लोग उन पर हमला करने का मौका ढूंढ रहे हैं। कास्टिंग का फैसला निर्देशक का था, दिलजीत का नहीं। वह एक मशहूर हस्ती हैं और उन्होंने बिना किसी पूर्वाग्रह के फिल्म में काम किया। कुछ लोग भारत और पाकिस्तान के बीच निजी रिश्तों को खत्म करना चाहते हैं।'

 

सरदार जी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@neerubajwa
पाकिस्तान में दोस्तों के लिए प्यार
नसीरुद्दीन शाह ने इसी पोस्ट में आगे लिखा- पाकिस्तान में मेरे करीबी रिश्तेदार और दोस्त हैं। कोई मुझे उनसे प्यार करने या मिलने से नहीं रोक सकता। और एक जवाब उनके लिए भी जो अब कहेंगे कि 'पाकिस्तान जाओ', मैं उन्हें कहना चाहूंगा 'कैलासा जाओ'।
विज्ञापन

विवाद का कारण
बताते चलें कि पाकिस्तानी कलाकार हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर दिलजीत का लगातार बहिष्कार किया जा रहा है। इसी बीच FWICE ने 'बॉर्डर 2' के निर्माताओं से फिल्म से दिलजीत को निकालने की मांग की है। उनका कहना है कि दिलजीत के इस काम से राष्ट्रीय एकता और सैनिकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें