फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maidaan: चेन्नई के सिने एक्सपो में दिखाया जाएगा 'मैदान' का ट्रेलर, अजय देवगन की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

Fri, 04 Aug 2023 04:13 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मैदान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अजय देवगन बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। पिछले साल उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म दृश्यम 2 से धमाल मचा दिया था। अब अभिनेता मैदान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का दर्शकों को पिछले काफी समय से इंतजार है। इस फिल्म का टीजर साल की शुरुआत में रिलीज किया गया था, लेकिन टीजर रिलीज के बाद से इसकी रिलीज में लगातार देरी हो रही है। फिल्म की रिलीज डेट को भी कई बार बदला जा चुका है। अब मैदान के फर्स्ट लुक और ट्रेलर को लेकर नया अपडेट आ रहा है। 
विज्ञापन


दिखाए जाएंगे फिल्म के अहम सीन
मैदान को लेकर खबर है कि बोनी कपूर अगले हफ्ते इस फिल्म की झलक साझा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इस बात की घोषणा की है। खबर है कि 8 और 9 अगस्त को चेन्नई में एक सिने एक्सपो होना है। बोनी कपूर यहां पर इस फिल्म का ट्रेलर दिखाएंगे। इसके अलावा यहां इस फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी दिखाई जाएंगी। कहा जा रहा है कि फिल्म से जुड़ी किसी भी अहम जानकारी को लीक होने से बचाने के लिए वहां मौजूद लोगों को पहले अपने फोन जमा कराने होंगे। 

इसे भी पढ़ें- Love Story: बचपन से ही रणबीर कपूर की दीवानी थीं 'रॉकी' की 'रानी', बेहद दिलचस्प है दोनों की अजब-गजब प्रेम कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है इस फिल्म की कहानी
मैदान के टीजर की बात करें तो इस फिल्म में उस दौर की कहानी दिखाई जाएगी जब 1952-1962 तक फुटबॉल का गोल्डन एरा था। इस फिल्म के टीजर की शुरुआत भारतीय फुटबॉल टीम के बारे में जानकारी देने से होती है, जब 1952 में भारतीय टीम ने हेलेन्सकी के साथ ओलंपिक में जीत हासिल की थी। इस फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाई है। वहीं इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि और गजराज राव भी नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें