फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किसी कट के पास हुई 'बादशाहो', मिला UA सर्टिफिकेट

Fri, 25 Aug 2017 01:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
बादशाहो
विज्ञापन
अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के क्लीयर हो गई है। गीतकार प्रसून जोशी की अध्यक्षता वाले सेंसर बोर्ड ने फिल्म को UA सर्टिफिकेट दिया है।
विज्ञापन


फिल्म को UA सर्टिफिकेट मिलना बड़ी बात है क्योंकि बादशाहो एक एक्शन फिल्म है। साथ ही फिल्म में अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज के बीच कई इंटिमेट सींस भी हैं। इनका लव मेकिंग सीन पहले काफी लंबा था जिसे डायरेक्टर को काटना पड़ा था।

पढ़ें: फैन ने की बदतमीजी, इलियाना ने ट्विटर पर निकाला गुस्सा

'बादशाहो' एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें अजय देवगन, इमरान हाशमी, इलियाना डीक्रूज, ईशा गुप्ता और विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में 6 ठग एक बड़ी चोरी प्लान कर रहे हैं जिसके लिए वो किसी भी हद तक जा सकते हैं। इस फिल्म में अजय देवगन-इलियाना डिक्रूज और इमरान हाशमी-सनी लियोन के बीच कई हॉट सीन भी फिल्माए गए हैं। 'बादशाहो' की शूटिंग राजस्थान की खूबसूरत लोकेशन्स में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें