14 सालों से हर साल गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा को अपने घर बुलाने वाले सलमान खान इस बार बप्पा को अपने घर नहीं बुलाने वाले हैं। इस बार खान परिवार बेटी अर्पिता के घर पर गणपति का स्वागत कर रहा है। दरअसल खान परिवार अर्पिता खान के घर पर ही इस बार गणेश चतुर्थी मना रहा है। सलमान खान बहन के घर पहुंच भी चुके हैं।
सलमान खान अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग से ब्रेक लेकर मुंबई पहुंच चुके हैं। जबकि उनका परिवार आज सुबह ही अबू धाबी से लौटा है। बता दें हर साल सलमान के घर गणपति को ढेढ़ दिनों के लिए रखा जाता है लेकिन इस साल बप्पा अर्पिता के घर पर विराजेंगे।
पढ़ें- 'Bhoomi' Song: 'ट्रिप्पी ट्रिप्पी' में दिखे सनी लियोनी के जलवे
इस बार सलमान अपनी बहन अर्पिता के घर गणपति को विराजमान करवाएंगे। माना जा रहा है कि ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि इस साल सलमान खान के भांजे आहिल का ये पहला गणेश उत्सव होगा। जिसे पूरा परिवार खूब धूमधाम से मनाना चाहता है।
इसके अलावा एक्टर संजय दत्त और विवेक ओबेरॉय भी इस साल अपने घर गणपति को ले आए हैं। संजय दत्त और विवेक ओबेरॉय दोनों ही हर साल बड़े ही धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाते हैं। संजय दत्त के लिए इस साल की गणेश चतुर्थी काफी खास है। उनकी कमबैक फिल्म भूमि जो रिलीज हो रही है। इस फिल्म में संजय ने गणेश आरती भी गाई है जो जल्द ही रिलीज की जाएगी।
बता दें कि गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने फैंस को अमिताभ बच्चन, अनुपम खैर, श्री देवी, अनुष्का शर्मा के साथ रवीना टंडन ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी।
T 2526 - Ganesh Chaturthi greetings .. the eve of the day Ganesh ji enters our homes .. !! pic.twitter.com/QQp9mZ3dZV
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 24, 2017
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आप सबको बहुत बहुत शुभकामनायें। सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना।🙏💐🙏 pic.twitter.com/CbL8HAhtLp
— Anupam Kher (@AnupamPkher) August 25, 2017
Heartiest greetings and good wishes to all on the occasion of #GaneshChaturthi.
— SRIDEVI BONEY KAPOOR (@SrideviBKapoor) August 25, 2017
May Lord Ganesha bless you and your family with health, wealth & wisdom! Happy #GaneshChaturthi!
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) August 25, 2017