फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishyam 3: अजय देवगन पर लीगल एक्शन लेंगे जीतू जोसेफ? जानें क्या है ‘दृश्यम 3’ से जुड़ा विवाद

Mon, 21 Jul 2025 08:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिलीज से पहले ही अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ विवाद में घिरती नजर आ रही है। हाल ही में मलयालम फिल्म ‘दृश्यम’ सीरीज के निर्देशक जीतू जोसेफ ने अजय देवगन की 'दृश्यम 3' के मेकर्स को लीगल एक्शन की चेतावनी दी है। जानिए, क्या है ये मामला? 

विज्ञापन
दृश्यम - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर बॉलीवुड से लेकर मलयालम सिनेमा तक के फैंस एक्साइटेड हैं। दरअसल, यह फिल्म हिंदी में अजय देवगन और मलयालम में मोहनलाल के साथ बनेगी। हाल ही में मलयालम वाली फिल्म के निर्देशक जीतू जोसेफ एक चेतावनी अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ के मेकर्स को दी है। 

विज्ञापन


डायरेक्टर ने लीगल एक्शन की बात क्यों कही
हाल ही में मातृभूमि से की गई बातचीत में जीतू कहते हैं, ‘मलयालम और हिंदी वर्जन को एक साथ बनाने की मांग की गई थी लेकिन हमने अभी तक इस पर कोई आखिरी फैसला नहीं लिया है। हमने सुना कि हिंदी वर्जन को पहले बनाने प्लानिंग है लेकिन इस मामले को कानूनी तौर पर निपटाया जा सकता है। ऐसे में हिंदी वर्जन के मेकर्स ने अपने कदम पीछे खींच लिए।’  

ये खबर भी पढ़ें: Ajay Devgn: शाहिद अफरीदी के साथ अजय देवगन का फोटो वायरल, ट्रोलर्स बोले- ‘ये है दोगलापन’; जानें पूरी सच्चाई 

जीतू ने लिख लिया मलयालम ‘दृश्यम 3’ का क्लाइमैक्स 
हाल ही में जीतू जोसेफ ने एक कॉलेज प्रोग्राम में बताया कि उन्होंने फिल्म ‘दृश्यम 3’ का क्लाइमैक्स लिख लिया है। वह कहते हैं, ‘मेरे राइटिंग सेशन हर दिन सुबह 3:30 बजे से शुरू हो जाते हैं। मैंने कल रात ‘दृश्यम 3’ का क्लाइमैक्स लिखा है। इसे लिखते हुए मैं काफी दबाब में था।’ इस साल के आखिर में मलयालम वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग शुरू हो सकती है।  

विज्ञापन


'दृश्यम' फ्रैंचाइज फैंस के बीच काफी पॉपुलर 
फिल्म 'दृश्यम' की बात करें तो पहली बार यह मलयालम भाषा में 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें जॉर्ज कुट्टी नाम का एक केबल टीवी ऑपरेटर है, जो अपनी बेटी और परिवार को बचाने के लिए एक मर्डर को छिपाता है। इस कहानी को हिंदी में अजय देवगन के साथ बनाया गया। अब तक इस फ्रैंचाइजी के दो पार्ट आ चुके हैं। अब ‘दृश्यम 3’ को लेकर चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें