फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malvika Raaj: 'कभी खुशी कभी गम' की छोटी पूह ने शेयर की बेबी शॉवर की तस्वीरें, जल्द मां बनने वाली हैं मालविका

Mon, 21 Jul 2025 07:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में करीना कपूर के किरदार पूजा उर्फ पूह के बचपन का रोल मालविका राज  ने निभाया था। अब वह बड़ी हाे चुकी हैं और जल्द ही मां भी बनने वाली हैं। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी शॉवर से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन
मालविका राज ने शेयर की बेबी शॉवर की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@malvikaraaj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में छोटी पूजा (पूह) का किरदार निभाने वाली मालविका राज मां बनने वाली है। इस साल मई महीने में उन्होंने प्रेग्नेंसी से जुड़ी न्यूज फैंस के साथ साझा की थी। आज यानी सोमवार मालविका ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी शॉवर (एक तरह की गोद भराई की रस्म या प्रोग्राम) से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। 

बेबी शॉवर की तस्वीरों में पति संग नजर आईं 

विज्ञापन

अपने पति प्रणव बग्गा के साथ बेबी शॉवर की तस्वीरें मालविका ने शेयर की हैं। बेबी शॉवर की थीम मैरी पॉपिंस (हॉलीवुड फिल्म ) पर रखी। चारों तरफ तस्वीरों में फूल नजर आ रहे हैं। मालविका ने भी एक मिनी ड्रेस पहनी है, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। मालविका के बेबी शॉवर में उनके दोस्त और परिवार वाले भी शामिल हुए। मालविका ने भी एक कैप्शन अपनी तस्वीरों के साथ लिखा है, ‘हमने मैरी पॉपिंस थीम पर बेबी शॉवर रखा। हवा में जादू था मेरी ड्रेस पर चमक थी और हर तरफ प्यार बरस रहा था।’ 
कुछ दिन पहले मालविका ने ट्रेडिशनल तरीके से गोद भराई का इवेंट किया था। इसमें वह ट्रेडिशनल गेटअप में नजर आईं। 




फैंस-सेलिब्रिटीज ने दी बधाई 
मालविका ने जब इंस्टाग्राम पर अपने बेबी शॉवर इवेंट की तस्वीरें शेयर की हैं तो फैंस, करीबी लोगों और सेलिब्रिटीज ने उन्हें विश किया। पूजा बत्रा ने भी मालविका को मां बनने की बधाई दी। अनीता राज ने तो मालविका की नजर ही कमेंट सेक्शन में उतर ली। 
विज्ञापन


शाहरुख-काजोल संग किया अभिनय 
कभी खुशी कभी गम(2001)’ में छोटी पूजा (पूह) के तौर जब मालविका ने अभिनय किया था, तो वह चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। फिल्म में मालविका ने काजोल और शाहरुख खान के साथ एक्टिंग की थी। काजोल की छोटी बहन के रोल में वह दिखीं, इस किरदार को फिल्म में आगे चलकर करीना कपूर ने निभाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें