फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बादशाहो' ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन भी बनाए रखी रफ्तार, जानें कलेक्शन

Wed, 06 Sep 2017 01:29 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
Baadshaho
विज्ञापन
अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। इस फिल्म को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने महज पांच दिनों में बॉक्स आफिस पर 56.24 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 
विज्ञापन


पढ़ें- ऋतिक के लीगल नोटिस पर बोलीं कंगना, 'मेरे ब्लड प्रेशर लो हो गया था'

ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए बताया, पहले दिन इस फिल्म ने अच्छी शुरूआत करते हुए 12.60 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने सबसे ज्यादा 15.60 करोड़ रुपए कमाए थे। बात करें फिल्म के तीसरे दिन यानि रविवार की तो इस दिन फिल्म ने 15.10 करोड़ की कमाई की। इसके बाद अपने चौथे दिन यानि सोमवार को इस फिल्म ने 6.82 करोड़ रुपए का कारोबार किया। अपने पांचवें दिन इस फिल्म ने 6.12 करोड़ कमाए। 
  #Baadshaho is STEADY in mass circuits... Fri 12.60 cr, Sat 15.60 cr, Sun 15.10 cr, Mon 6.82 cr, Tue 6.12 cr. Total: ₹ 56.24 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) September 6, 2017
विज्ञापन

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है। बादशाहो की कहानी साल 1975 के आपातकालीन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अजय देवगन के साथ इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और इलियाना डी क्रूज भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। 

फिल्म की रिलीज से पहले इसके ट्रेलर, गाने और पोस्टर्स को भी काफी पसंद किया गया था। जिससे मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतर प्रदर्शन करेगी और रिलीज के बाद फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी भी उतरी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें