फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान की आने वाली फिल्म 'शेफ' का पहला गाना रिलीज

Wed, 06 Sep 2017 01:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफ अली खान की आने वाली फिल्म 'शेफ' का पहला गाना ‘शुगल लगा ले’ रिलीज कर दिया गया है। कुछ ही दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में आप देखेंगे कि सैफ कुछ लोगों के साथ मस्ती करते हुए गिटार बजा रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि इस गाने को अपनी आवाज दी है रघु दीक्षित ने। रघु कन्नड़, मलयालम और तेलुगू भाषा में कई हिट गाने दे चुके हैं और 'शेफ' के इस गाने में वह भी नजर आ रहे हैं। गाने की धुन इतनी कमाल की है कि इस गाने को आप बार बार सुनना पसंद करेंगे। 

पढ़ें- हीरो-हीरोइन के फेवरेट हेयर स्टाइलिस्ट हैं हबीब, 500 सैलून के मालिक बन हर साल कमा रहे करोड़ों रुपए

इसके साथ ही गाने के लीरिक्स और पिक्चराइजेशन गजब का है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे सैफ अपने फूड ट्रक को सजाते हैं और उसे जगह-जगह लेकर जाते हैं। 
विज्ञापन


गाना उसी डायलॉग से शुरु होता है जिसे आप पहले भी ट्रेलर में सुन चुके हैं। ट्रेलर में ये साफ कर दिया गया था कि सैफ अली खान इस फिल्म में एक शेफ की भूमिका निभा रहे जो एक पिता भी हैं।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें