अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'टोटल धमाल' का इंतजार अब आगे बढ़ गया है। अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करके बताया कि 'टोटल धमाल' की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है।
यह फिल्म अब अगले साल रिलीज होगी। फिल्म का काम अधूरा होने पर रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है। बता दें फिल्म 'टोटल धमाल' इस साल 7 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली थी। अब 22 फरवरी 2019 को रिलीज होगी।
इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन के अलावा माधुरी दीक्षित और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खबर है कि अजय देवगन और प्रकाश झा ने अपने नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला लिए हैं। इसे पहले भी अजय और प्रकाश झा गंगाजल और अपहरण, राजनीति, सत्याग्रह जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं।