स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो बेबाक तरीके से हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए स्वरा भास्कर को काफी मेहनत करनी पड़ी। यही नहीं कई जगह तो उन्हें रिजेक्ट भी कर दिया गया।
मामी मुंबई फिल्मोत्सव में पहुंची स्वरा भास्कर ने कहा कि 'फिल्म इंडस्ट्री में अपने लुक की वजह से हर किसी को कभी ना कभी रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है। वरना लोग मेकअप पर इतना पैसा क्यों खर्च करते।'
स्वरा ने आगे कहा कि 'यह सब लोगों की सोच को दिखाता है। मैं जब मुंबई आई थी तो पहली मुलाकात में एक डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि आप बहुत बुद्धिमान दिखती हैं। उन्होंने मुझे काम देने से मना कर दिया। मैं इसका मतलब नहीं समझ पाई हूं। अब मैं ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देती हूं और केवल अपने काम से मतलब रखती हूं।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर की आखिरी फिल्म वीरे दी वेडिंग रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म में स्वरा ने एक मास्टरबेशन सीन भी दिया था। इस सीन को लेकर स्वरा को सोशल मीडिया पर ल भी किया गया था। फिल्म में स्वरा भास्कर के साथ करीना कपूर, सोनम कपूर और शिखा तल्सानिया मुख्य भूमिका में थीं।