फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ बोलकर सबको भ्रम में रख रहे अजय देवगन?

Wed, 17 Aug 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
अजय देवगन की आने वाली फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुए दस दिन भी नहीं हुए और उसे यूट्यूब पर एक करोड़ 47 लाख लोगों ने देख लिया है। क्या वाकई इस ट्रेलर को इतने दर्शक मिल चुके हैं या इसमें कुछ गड़बड़ है? फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों यह सवाल खूब उछल रहा है।
विज्ञापन


असल में अभी तक 100 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ही अंगुलियां उठती थीं परंतु पिछले कुछ समय से निर्माता-निर्देशकों ने यूट्यूब पर दिखने वाले अपने ट्रेलर को भी पब्लिसिटी का हथकंडा बना लिया है। दूसरे-तीसरे दिन ही उनका प्रचार करने वाले रिलीज जारी करते हैं कि फिल्म को 25 लाख लोगों ने देखा या 50 लाख लोगों ने देखा।

अजय के मामले में कहा गया कि उनकी फिल्म के ट्रेलर ने व्यू के नए कीर्तिमान बना दिए हैं। मगर इस दावे को संशय की निगाहों से देखा जा रहा है। खबर आ  रही है कि एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी दावे को गलत बताते हुए कह रही है कि नंबरों को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करन जौहर से टक्कर है इसकी वजह!

इससे भी ज्यादा रोचक बात यह है कि अजय के विरुद्ध आ रही इस खबर को उनके प्रतिद्वंद्वी करन जौहर से जोड़ कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि अजय का खेमा मान रहा है कि करन कैंप नंबर बढ़ाने की खबरों को हवा दे रहे हैं। इसकी वजह यह है कि करन अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल को अजय की फिल्म के सामने रिलीज कर रहे हैं।

28 अक्तूबर को दीवाली सीजन में दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर टकराएंगी। अजय की फिल्म को उनका ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट किया है। वहीं करन की फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे हैं।

खैर, अजय और करन कैंप की यह टक्कर अभी लंबी चलनी है क्योंकि करन की फिल्म का ट्रेलर आना बाकी है। दूसरी तरफ कहा जा रहा है अजय अपनी फिल्म के ट्रेलर को मिले रेस्पॉन्स से इतने खुश हैं कि अभी चार और लेकर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें