अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के लिए फिल्म बनाने जा रहे हैं। उन्होंने मीडिया में कहा है कि अपने निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'शिवाय' से पहले वह काजोल को लेकर एक फिल्म शुरू करेंगे। फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू हो जाएगी।
इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें काजोल के साथ अजय नजर नहीं आएंगे। फिलहाल काजोल बुल्गारिया में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग कर रही हैं। अजय ने मीडिया में स्वीकार किया है कि वह काजोल के लिए फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘मैं 'दिलवाले' की शूटिंग खत्म होने का इंतजार कर रहा हूं। उसके बाद मेरी फिल्म की तैयारी शुरू हो जाएगी।’ क्या वह काजोल के साथ काम करेंगे? इस पर अजय का कहना है कि हमारे पास ऐसी कहानी नहीं है कि साथ-साथ काम कर सकें।