बीते कुछ दिनों से चर्चा है कि निर्देशक अनुराग बसु और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अनुराग ने कैटरीना को फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग के दौरान फटकार लगाई थी और और उसके बाद से दोनों एक-दूसरे से नजरें नहीं मिला रहे हैं।
लेकिन अनुराग और कैटरीना के बीच अगर कोई उलझन में है, तो वह रणबीर कपूर हैं। न तो वह अपनी गर्लफ्रेंड को अनुराग के साथ उनकी इच्छा के मुताबिक काम करने को कह पा रहे हैं और न ही अनुराग को समझा पा रहे हैं कि उन्हें कैट से किस तरह अच्छा काम निकलवाना चाहिए।
ऐसे में रणबीर को दोनों के साथ काम करना भी मुश्किल हो रहा है और वो कुछ कह भी नहीं पा रहे हैं। उनकी हालत आगे कुआ पीछे खाई जैसी हो गई है।