फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अजय बनेंगे बाजीराव, कैटरीना बनेंगी मस्तानी

Tue, 14 May 2013 12:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' पिछले कई सालों से अटकी पड़ी है। अब सुनने में आ रहा है कि अजय देवगन और कैटरीना कैफ को लेकर यह फिल्म बनायी जा सकती है।
विज्ञापन


संजय लीला भंसाली अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बारे में एक बार फिर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। इस बार लीड भूमिकाओं के लिए उनकी नजर अजय देवगन और कैटरीना कैफ पर है।

उनका मानना है कि बदली हुई परिस्थितियों में बाजीराव की भूमिका अजय बहुत अच्छी तरह निभा सकते हैं और कैटरीना मस्तानी के रोल में एकदम फिट बैठती हैं। संजय लीला भंसाली और अजय देवगन के बीच तभी से दोस्ती है, जब उन्होंने फिल्म 'हम दिल दे चुके हैं सनम' बनाई थी।
विज्ञापन


सब जानते हैं कि 'बाजीराव मस्तानी' के लिए काफी साल पहले सलमान खान और ऐश्वर्य राय को लेने की सोची गई थी। लेकिन सल्लू और ऐश के बीच दूरी बढऩे से यह प्रोजेक्ट रुक गया। कुछ साल बाद सलमान के साथ करीना कपूर की जोड़ी बनाने की खबरें आईं, लेकिन यह भी संभव नहीं हो पाया।

लेकिन सवाल उठता है कि क्या कैटरीना कैफ मस्तानी के रोल के लिए राजी हो जाएंगी? दरअसल कैट के पास तारीखों की बड़ी किल्लत है। सबसे बड़ी बात यह कि वे सलमान को किसी भी हालत में नाराज नहीं कर सकतीं।

अगर सल्लू ने उनसे कह दिया कि वे इस फिल्म में रुचि न लें, तो कैट को मस्तानी के किरदार के लिए इनकार करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। दरअसल भंसाली और सलमान के बीच अब दोस्ती के संबंध नहीं हैं।

'गुजारिश' की रिलीज के बाद दोनों के बीच कड़वाहट हो गई थी, जो अब तक बरकरार है। यूं ट्रेड विशेषज्ञों का भी कहना है कि भंसाली की यह फिल्म 2015 से पहले फ्लोर पर नहीं जा पाएगी। अजय के पास भी तारीखों का टोटा है। हां, यह जरूर है कि भंसाली ने अजय और कैटरीना को जल्द से जल्द साइन अवश्य कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें