फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फवाद पर अजय का नहीं कोई जवाब

Wed, 28 Sep 2016 10:13 PM IST
अमित कर्ण/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
फवाद खान मामले पर अजय देवगन ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है। उनसे जब सीमा पार प्रतिभाओं के मसले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। उन्होंने महाराष्ट्र नव‌निर्माण सेना यानी मनसे के कदम को सही या गलत कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


दरअसल उनकी शिवाय और करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल दीवाली पर रिलीज होनी है। दोनों के बीच पहले कमाल आर खान कांड की वजह से बयानों की बम वर्षा हुई। अब महाराष्ट्र नव‌निर्माण सेना यानी मनसे के चलते ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज मुश्किल हो गई है। जाहिर तौर पर फिल्म की रिलीज प्रभावित होती है तो सीधा और फौरी फायदा शिवाय को मिलेगा। 

लिहाजा जब हमने उनसे मनसे द्वारा फवाद खान को पाकिस्तान भेजने और अब ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज ही रोकने पर राय मांगी तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इस चुप्पी को के क्या मायने हैं, वह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा।
विज्ञापन

 

इसलिए गोरेपन की क्रीम बहुत बिकती है

- फोटो : Amar Ujala
अजय देवगन ने तनिष्ठा चटर्जी मामले पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि स्किन कलर को लेकर हम इंडियंस की सोच बहुत गलत है। गोरेपन को लेकर लोग पता नहीं यहां क्यों इतने ज्यादा पागल हैं? बाहर से गोरे तो यहां इंडिया स्किन टैन करवाने आते हैं कि रंग गोरे से सांवला हो। 

हम हैं कि गोरेपन के लिए मरते रहते हैं। जो गोरे नहीं हैं, उन बेकार के जोक्स बनाते रहते हैं। उन्हें हीन भावना से देखते हैं। मैंने देखा है कि हम अपने मुल्क में वेटर को ' ऐ वेटर इधर आ' बोल पुकारते हैं। 

वहीं जब हम विदेश जाते हैं तो ' एक्सक्यूज मी' कह बुलाते हैं। गोरे और काले लोगों के बीच हम इसी तरह का भेद करते हैं। नतीजतन भारत में गोरेपन की क्रीम धड़ल्ले से बिकती हैं।
विज्ञापन

कलर्स चैनल ने मांगी माफी

उधर कलर्स चैनल ने तनष्ठा चटर्जीी से माफी मांग ली है। शो कॉमेडी नाइट्स बचाओ पर तनष्ठिा चटर्जी ने नस्लभेदी कमेंट करने के आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि शो में सांवले रंग को लेकर भद्दे कमेंट्स किए गए। 

उनसे पूछा गया कि उन्होंने बचपन में जामुन ज्यादा खाए, जो उनका रंग काला है। उन्हें बार-बार काली कलूटी बैंगन लूटी कहकर अपमानित किया गया। जब बात बर्दाश्त से बाहर चली गई, तब तनष्ठिा ने शो से बॉयकॉट कर दिया था। 

ऐसे शो को भी अजय देवगन ने लताड़ लगाई। उन्होंने कहा, ' अपमानित कर हंसाने का क्या तुक? यह गलत है। दरअसल हम लोग ही ऐसे शो को बढ़ावा देते हैं। हम  रंग, पेशा और विकलांगता से जुड़े जोक्स चटखारे लेकर मजे से सुनते और देखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें