फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक कलाकारों के समर्थन में आए सैफ, जानिए क्या कहा

Wed, 28 Sep 2016 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सैफ अली खान और वरुण धवन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है। नेता से लेकर अभिनेता सबने इस हमले की अपने-अपने तरीके से निंदा की। लेकिन इसी गुस्से की आग में घी डालने का काम किया राज ठाकरे की पार्टी और गायक अभिजीत ने। उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों को देश से निकालने की बात कही। इसके बाद बॉलीवुड से भी तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 
विज्ञापन


अब इस एपिसोड में ताजा प्रतिक्रिया है नवाब सैफ अली खान और वरुण धवन की। दोनों ने करीब-करीब एक ही बात कही है लेकिन अलग-अलग अंदाज में। वरुण का अंदाज समझने वाले के लिए ज्यादा तीखा और व्यंग्यात्मक है। उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों के विरोधियों को जोर का झटका धीरे से दिया साथ ही सरकार को भी लपेट दिया। 
 
Trending Videos

सैफ ने कहा, हम कलाकार हैं जो...

सैफ अली खान
सैफ ने कहा कि, 'फिल्म इंडस्ट्री के लिए पूरी दुनिया खुली हुई है और पूरी दुनिया खास कर बॉर्डर पार के टैलेंट का फिल्म इंडस्ट्री स्वागत करती है। 'हम आर्टिस्ट हैं जो प्यार और शांति की बात करते हैं।' उन्होंने कहा, 'कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को फैसला लेना चाहिए कि किसे देश में आने का अधिकार है और किसे नहीं।'
 
विज्ञापन

वरुण धवन का तीखा मगर मीठा जवाब

वरुण धवन
वहीं, जब इस बारे में वरुण धवन से बात की गई तो उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों के विरोधियों को जोर का झटका धीरे से दिया साथ ही सरकार को भी लपेट दिया। 

वरुण ने कहा कि मैं वही करुंगा, जो देश की सरकार करेगी। वरुण ने कहा कि जवानों पर हमला घटिया हरकत थी, इससे मेरे दिल को चोट पहुंची है। मैं गवर्नमेंट के साथ हूं। अगर पाकिस्तानी एक्टर्स को बैन करने से आतंकवाद खत्म होता है, तो ऐसा करना चाहिए. लेकिन कुछ डिसाइड तो हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें