फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgan Birthday: प्राइवेट जेट से लेकर विदेश में बंगले तक, इन महंगी चीजों के मालिक हैं अभिनेता

Fri, 02 Apr 2021 01:40 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
kajol and ajay devgan - फोटो : instagram/sunny Kajol

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। अजय का जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। फिल्म फूल और कांटे से करियर शुरू करने वाले अजय का सफर अब भी जारी है। उनको बेहतरीन अभिनय के लिए 2 नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। 90 के दशक में अपना करियर शुरू करने वाले अजय देवगन आज अपनी हर फिल्म के लिए मोटी रकम वसूलते हैं। उनका असली नाम विशाल देवगन है। अभिनेता लाइफ स्टाइल और महंगे शौक के लिए भी जाने जाते हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर उनके लाइफस्टाइल के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 8
अजय देवगन - फोटो : Social media
अजय उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं, जिनके पास अपना प्राइवेट जेट है। उन्होंने साल 2010 में इस जेट को खरीदा था। अजय इस जेट का इस्तेमाल शूटिंग, प्रमोशन और पर्सनल ट्रिप के लिए करते हैं। हॉकर 800 नाम के इस जेट की कीमत 84 करोड़ बताई जाती है। 
विज्ञापन

3 of 8
अजय देवगन - फोटो : Social media

2006 में अजय उन्होंने मेसेराती कार खरीदी थी। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने थे। इस कार की कीमत लगभग 2.8 करोड़ थी। अजय के पास इसके अलावा रेंजरोवर वोग गाड़ी भी है। इसकी कीमत 2.7 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज बेंज एस क्लास कार भी है। इसकी कीमत 1.4 करोड़ है और ये कार सेलेब्स के बीच काफी लोकप्रिय है। वहीं, अजय देवगन की गाड़ियों के काफिले में रोल्स रॉयस कलीनन भी शामिल है, जिसे उन्होंने 2019 में खरीदा था। इस गाड़ी की कीमत लगभग 7 करोड़ है।

4 of 8
अजय देवगन का परिवार - फोटो : Insatagram- @ajaydevgn
अजय देवगन की स्टाइलिश और यूनिक वैनिटी वैन दिखने में उनके लग्जीरियस घर से कम नहीं है। ये बाहर से जितनी अनोखी दिखती है अंदर से भी उतनी ही शानदार है। अजय ने अपनी वैनिटी वैन को खास तरीके से डिजाइन करवाया है। इसमें घर जैसी ही सारी सुविधाएं मौजूद है। वैन में बेडरूम, सीटिंग रूम, मिनी बार, लाउंज और जिम भी मौजूद है।
विज्ञापन

5 of 8
बॉलीवुड सेलेब्स संग अजय देवगन - फोटो : Insatagram- @ajaydevgn
वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देगवन के पास लंदन की प्रसिद्ध पार्क लेन में एक पॉश बंगला भी है। इसकी कीमत 54 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। अजय के इस बंगले के पास किंग खान का बंगला भी है।
विज्ञापन

6 of 8
लखनऊ पहुंचे अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन ने फूल और कांटे से अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत की थी और पहली ही फिल्म में उन्हें सर्वश्रेष्ठ डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके अलावा उन्होंने जिगर, प्यार तो होना ही था, जख्म, हम दिल दे चुके सनम, खाकी, कंपनी, गंगाजल, अपहरण, गोलमाल, वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई और सिंघम जैसे हिंदी फिल्मों में भी दमदार अभिनय किया है। अजय देवगन न सिर्फ एक अभिनेता हैं, बल्कि वह निर्माता और निर्देशक भी हैं। राजू चाचा, द अवेकनिंग, यू मी और हम जैसी फिल्मों का उन्होंने निर्देशन भी किया है।
विज्ञापन

7 of 8
अजय देवगन - फोटो : SELF
साल 2020 में 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' की जबरदस्त कामयाबी के बाद से अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अजय की कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं और वह कई प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

8 of 8
Ajay Devgan
अजय की आने वाली फिल्मों में मैदान, सूर्यवंशी, मेय डे और थैंक गॉड हैं। सूर्यवंशी काफी वक्त पहले से रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि, कोविड के चलते फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया था और तब से फिल्म अब तक रिलीज नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें