अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2018 के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। सैनिक स्कूल सोसाइटी द्वारा 7 जनवरी को AISSEE 2018 परीक्षा का आयोजन किया गया था। देश भर में सैनिक स्कूलों में 6वीं और 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।