फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय का पुराना वीडियो वायरल: रोते हुए छोटे बच्चे को गोद में लेकर यूं करा रही हैं चुप, देखें

Fri, 17 Sep 2021 02:08 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हैं। उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो करीब 27 साल पुराना है, जिसमें ऐश्वर्या राय ने अपने गोद में एक बच्चा पकड़ रखा है।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हैं। उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो करीब 27 साल पुराना है, जिसमें ऐश्वर्या राय ने अपने गोद में एक बच्चा पकड़ रखा है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में रहती हैं। उनकी 9 साल की बेटी आराध्या है, जिसे बच्चन परिवार खूब प्यार करता है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 14 साल हो गये हैं। इंडस्ट्री के इस परफेक्ट कपल की शादी 2007 में हुई थी।

विज्ञापन


दोनों ही को इंडस्ट्री का सबसे खुशहाल कपल माना जाता है। अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। इस वक्त सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो तब का है जब उन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद ऐश्वर्या को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब पहचान मिली थी।

Trending Videos
विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या स्कूल बच्चों से बात कर रही हैं। वो अपनी गोद में लेकर एक छोटे से रोते हुए बच्चे को चुप कराती हुईं दिख रही हैं। इस वीडियो में वो एक हाथी को भी सल्यूट करती दिख रही हैं। वीडियो में ऐश्वर्या लाल साड़ी में दिख रही हैं। उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इसमें कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। फैंस टिप्पणियों के जरिए ऐश्वर्या राय के प्रति अपना प्यार बरसा रहे हैं।



आपको बता दें कि ऐश्वर्या जल्द ही तमिल फिल्म पोनियम सेलवन में दिखेंगी। इसके अलावा वो अनुराग कश्यप की 'गुलाब जामुन' फिल्म में भी दिखाई देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें