फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के साथ मस्ती के मूड में दिखीं आराध्या, ऐश्वर्या ने शेयर की तस्वीर

Mon, 15 Oct 2018 10:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमिताभ, अभिषेक, आराध्या
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय हाल ही में बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थीं। वो एक फैशन शो अटेंड करने आराध्या को लेकर पहुंची थीं। अब ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन के साथ आराध्या नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले ऐश्वर्या राय ने कहा था कि अभिषेक और मेरे परिवार के बीच एक समानता है कि हम भारतीय होने पर गर्व करते हैं। हम पूरे परिवार के साथ कोई भी त्योहार आनंद के साथ मनाते हैं। आराध्या को भी हम पारंपरिक तौर तरीके सिखाते हैं। यही जिंदगी है।

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपना 76वां जन्मदिन मनाया। उस वक्त भी ऐश्वर्या ने अमिताभ बच्चन और आराध्या की तस्वीर शेयर की थी। इस खूबसूरत तस्वीर में दोनों खूब मस्ती करते नजर आए थे। 
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन करीब 8 साल बाद साथ में बड़े पर्दे पर गुलाब जामुन फिल्म से लौटने वाले हैं हालांकि फैंटम फिल्म्स के बंद हो जाने के बाद इसकी शूटिंग में देरी हो सकती है। अभी फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें