फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी के चंगुल में आए अभिषेक, अब अमिताभ नहीं हैं फेवरेट

Sat, 18 May 2013 12:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बाद अभिषेक बच्चन के सुर बदल गए हैं। कुछ समय तक अपने पिता को बेस्ट कलाकार मानने वाले अभिषेक की नजर में अब पंसदीदा एक्ट्रेस उनकी पत्नी ऐश्वर्या रॉय बच्चन हैं। लोग इस बदलाव की वजह जानना चाहते हैं।
विज्ञापन


हाल ही में जब अभिषेक से यह पूछा गया कि उनकी नजर में उनके सबसे पसंदीदा स्टार कौन हैं। तो अभिषेक ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें उनकी पत्नी ऐश्वर्य सबसे बेस्ट को स्टार लगती है। पहले वह अमिताभ बच्चन को बेस्ट स्टार मानते थे।

ऐश्वर्य के बाद यदि उन्हें अगर कोई और को स्टार पसंद हैं तो वह उनके पिता अमिताभ बच्चन हैं। अभिषेक के इस जवाब से वाकई मीडिया भी चकित थी। क्योंकि अब से पहले अभिषेक हमेशा अपने पिता को ही अपना बेस्ट को स्टार मानते थे।
विज्ञापन


अभिषेक ने अमिताभ के साथ फिल्म 'बंटी और बबली', 'कभी अलविदा न कहना' और 'पा' में काम किया। फिर अचानक क्या हुआ जो उन्होंने अमिताभ की गिनती ऐश के बाद करनी शुरू कर दी।

भई मानना होगा, ऐश ने आखिर ऐसा क्या जादू चला दिया कि जिसे पूरी दुनिया महानायक मानती है उन्हें उनके बेटे ही बेस्ट को स्टार नहीं मानते। अभिषेक ने अपनी बातचीत में यह भी कहा कि वह जल्द से जल्द ऐश के साथ ऑन स्क्रीन काम करना चाहते हैं। फिलवक्त वे 'धूम 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें