फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai: साड़ी के बाद ब्लैक गाउन में ऐश्वर्या ने ढाया कहर, फैंस बोले- ‘हम सुकून से सो सकते हैं’

Thu, 22 May 2025 11:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कल ऐश्वर्या राय कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर सफेद बनारसी साड़ी पहने नजर आईं। इस लुक ने फैंस का दिल जीत लिया। वहीं दूसरे दिन ऐश्वर्या राय ब्लैक गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं। इस लुक पर फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय का Cannes के रेड कॉर्पेट पर दूसरा लुक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगभग 23 साल पहले ऐश्वर्या राय बच्चन पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं, वह अपनी फिल्म ‘देवदास’ के प्रीमियर के लिए इस इवेंट में शामिल हुईं। इसके बाद वह कई सालों से एक मेकअप ब्रॉन्ड के लिए कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वॉक करती हैं। हर साल एक्ट्रेस का लुक चर्चा में रहता है। इस बार भी पहले दिन सफेद बनारसी साड़ी में ऐश्वर्या राय ने कान की महफिल लूट ली। दूसरे दिन वह वेस्टर्न ड्रेसअप में दिखीं। इस लुक भी फैंस तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


ब्लैक गाउन में निखरी ऐश्वर्या की खूबसूरती 
ऐश्वर्या राय ब्लैक कलर के शिमरी गाउन में कान फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन नजर आईं। इस गाउन पर एक लॉन्ग ड्रेप भी ऐश्वर्या ने कैरी किया है। इस लुक को देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। पहले दिन अपनी भारतीय संस्कृति को कान फेस्टिवल के मंच पर ऐश्वर्या ने दिखाया, अब वह वेस्टर्न अटायर में अलग ही अंदाज में दिखीं। इन दोनों ही लुक्स को ऐश्वर्या के फैंस सराह रहे हैं। 
 


 ये खबर भी पढ़ें:Aishwarya Rai: कान में ऐश्वर्या के साड़ी वाले लुक से प्रभावित हुईं अभिनेत्री मिनी माथुर, बोलीं- ‘हर बार आप…’ 

यूजर ने दिए ये रिएक्शन 

विज्ञापन

ऐश्वर्या राय के ब्लैक गाउन लुक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘परफेक्ट ड्रेस, हेयरस्टाइल। कल आप पारो थीं आज सुनहरी बनकर आईं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या आईं, अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया, तो अब हम सुकून से सो सकते हैं।’  

ये खबर भी पढ़ें: Aishwarya Rai: जब ऐश्वर्या राय ने अभिषेक को दिया था खास तोहफा, आज भी रखते हैं संभाल कर 

इस डिजाइनर की ड्रेस पहनी
दूसरे दिन ऐश्वर्या ने गौरव गुप्ता की डिजाइन की गई ड्रेस कान फिल्म फेस्टिवल में पहनी हैं, ब्लैक गाउन एक्ट्रेस पर खूब फब रहा है। ऐश्वर्या के ब्लैक गाउन के साथ बनारसी ब्रोकेड केप है, जिसे वाराणसी में हाथ से बुना गया था। इस पर भगवद गीता का एक संस्कृत श्लोक लिख गया है। गौरव गुप्ता कहते हैं, ‘ड्रेप्ड फॉर्म में ड्रेस को डिजाइन किया गया है, साथ ही इसमें आध्यात्मिक को शामिल किया गया है।’ पहले दिन ऐश्वर्या ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई सफेद बनारसी साड़ी कैरी की थीं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें