ऐश्वर्य राय बच्चन और कैटरीना कैफ एक दूसरे को पसंद नहीं करते। यह बात तो जगजाहिर है। क्योंकि कभी सलमान खान की गर्लफ्रेंड रह चुकीं ऐश्वर्य और सलमान के बीच जब दूरी आयी थी तो सलमान के दिल में कैट की ही एंट्री हुई थी।
यही वजह रही थी कि दोनों हमेशा एक दूसरे से दूरी बना कर रहती थीं। लेकिन कई सालों के बाद 'धूम 3' के सेट पर ऐश-कैट टकरायी हैं। कैट इस फिल्म की हीरोइन हैं और ऐश के पति अभिषेक भी फिल्म में मुख्य किरदार में हैं।
पता चला है कि ऐश और कैट की मुलाकात सेट पर हुई क्योंकि कैट को कुछ दृश्य अभिषेक के साथ फिल्माने थे। वहां ऐश भी मौजूद थीं। लेकिन ऐश और कैट ने एक दूसरे को देख कर सिर्फ एक स्माइल दी, दोनों में कोई बातचीत नहीं हुई।
शॉट देने के तुरंत बाद कैट अपनी वैनिटी वैन में चली गयीं। इससे साफ जाहिर है कि कैट और ऐश अपने रिश्तों को सुधारने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं।