फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्स में दिखाई जाएगी 'देवदास', ऐश्वर्या करेंगी रिप्रेजेंट

Wed, 17 May 2017 01:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म देवदास को प्रेजेंट करेंगी। फिल्म को 20 मई को होने वाले लॉरियाल पेरिस ओपन एयर सिनेमा में प्रदर्शित किया जाएगा। आपको बता दें कि ऐश्वर्या हर साल वहां लॉरियाल पेरिस की ब्रैंड एंबेस्डर के तौर पर शिरकत करती हैं।
विज्ञापन


ऐश्वर्या ने 2002 में कान्स के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था जब वह शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ इस फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गईं थीं। इस घटना को याद करते हुए हाल ही में ऐश्वर्या ने कहा था, 'हमनें वो फेस्टिवल सिर्फ एक्टर्स नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा के प्रतिनिधित्व बन कर अटेंड किया था। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था जिसे मैं जिंदगी भर याद रखूंगी।'

ऐश्वर्या के अलावा इस बार कान्स में सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, ऐमी जैक्सन और श्रुति हसन भी मौजूद रहेंगी। सोनम और दीपिका जहां ऐश्वर्या की तरह मेकअप ब्रैंड लॉरियाल के ब्रैंड अंबैस्डर के तौर पर मौजूद रहेंगी वहीं श्रुति अपनी फिल्म 'संघमित्रा' का अनावरण करेंगी। कान्स फिल्म फेस्टिवल 17 मई से फ्रेंच रिवेरा में शुरू होगा। इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल अपनी 70वीं सालगिरह मना रहा है वहीं लॉरियाल उसके ऑफिशियल मेकअप ब्रैंड के तौर पर अपनी 20वीं सालगिरह मना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें