फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा या कैटरीना नहीं, ये लड़की बनेगी 'बाहुबली' की हीरोइन

Wed, 17 May 2017 01:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
'बाहुबली 2' की सफलता के बाद हर हीरोइन प्रभास के साथ फिल्मों में काम करना चाहती है। ऐसे में प्रभास की आने वाली फिल्म 'साहो' के लिए पहले श्रद्धा कपूर और फिर कैटरीना कैफ का नाम सामने आ रहा था। लेकिन इन दोनो हीरोइनों के नाम पर ही सहमती नही बन पाई। श्रद्धा कपूर और फिर कैटरीना कैफ के हाथों से ये फिल्म फिसलने के बाद अब पूजा हेगड़े की झोली में आ गिरी है। 
विज्ञापन


काफी समय से इस बात की चर्चा की जा रही है कि प्रभास की आने वाली फिल्म में लीड हीरोइन कौन होगी ऐसे में पहले श्रद्धा कपूर का नाम सामने आ रहा था लेकिन श्रद्धा ने फिल्म के लिए 8 करोड़ रूपये फीस मांगी थी जो कि तमिल फिल्मो के हिसाब से अभिनेत्रियों को दिया जाने का बजट नहीं है। ऐसी ही कुछ कहानी कटरीना कैफ के साथ चल रही है।

अब माना जा रहा है कि इस फिल्म में पूजा होगड़े लीड हीरोइन के किरदार में नजर आने वाली हैं। पूजा हेगड़े ने ऋतिक रोशन की फिल्म मोहनजोदड़ो के साथ डेब्यू किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें