फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या ने शेयर कीं पेरिस फैशन वीक की शानदार तस्वीरें, हेइडी क्लम से लेकर केंडल तक दिखीं साथ

Tue, 07 Oct 2025 10:06 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Paris Fashion Week 2025: हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक 2025 में रैप वॉक किया। वहीं आज ऐश्वर्या ने हेइडी क्लम, वियोला डेविस, केंडल जेनर, कैमिला कैबेलो और बाकी हॉलीवुड स्टार्स के साथ अपनी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐश्वर्या राय बच्चन ने आज पेरिस फैशन वीक 2025 में सितारों के साथ शानदार तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। उन्होंने सौशल मीडिया हैंडल पर बैकस्टेज की दो कमाल की ग्रुप फोटो शेयर कीं, जिनमें हॉलीवुड और फैशन की बड़ी हस्तियां नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

 

ऐश्वर्या ने शेयर कीं दो शानदार तस्वीरें
पहली तस्वीर में ऐश्वर्या काले रंग के स्टाइलिश कपड़ों में हेडी क्लम, वियोला डेविस, केंडल जेनर, एले फैनिंग, ईवा लोंगोरिया, एंडी मैकडॉवेल, सिंडी क्रॉफर्ड, लूमा ग्रोथ और अजा नाओमी किंग जैसे सितारों के बीच खड़ी हैं। वहीं दूसरी तस्वीर एक सीढ़ी पर ली गई है, जहां सभी सितारे अपने-अपने ग्लैमरस कपड़ों में पोज दे रही हैं। यहां कैमिला कैबेलो, वियोला डेविस, एंडी मैकडॉवेल, हेडी क्लम, ईवा लोंगोरिया, एले फैनिंग, सिंडी क्रॉफर्ड, लूमा ग्रोथ और अजा नाओमी किंग दिखीं। ऐश्वर्या ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्यारे... परिवार के साथ चमकते हुए #Ledefile2025 #lorealparismakeup #worthit।'

इवेंट की खासियत
यह इवेंट लोरियल का सालाना रनवे शो 'ले डेफिले 2025' था, जो सौंदर्य और महिलाओं की ताकत पर जोर देता है। ऐश्वर्या ने एक और पोस्ट में वीडियो शेयर किया, जिसमें वे डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के हीरों वाली ड्रेस में कमाल लग रही हैं। वीडियो में वे सिमोन एश्ले (ब्रिजर्टन स्टार) से बात करती नजर आईं। उनकी बेटी आराध्या भी साथ थीं। मां-बेटी की जोड़ी सेल्फी लेती, हंसती और मजे करती दिखी। कैप्शन था, 'मेरे @lorealparis परिवार के साथ सबसे शानदार रात #Ledefile2025।'
विज्ञापन

वायरल वीडियो
ऐश्वर्या और आराध्या के इवेंट पर पहुंचने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर छा रहे। ऐश्वर्या ने नेवी ब्लू पैंटसूट और सफेद शर्ट पहनी थी, जो उनके लुक को एलिगेंट बनाती है। आराध्या का डेनिम जैकेट और जींस वाला लुक फैंस ने क्यूट और कूल बताया। यह मां-बेटी की जोड़ी ने फिर से फैंस का दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें: Tara Sutaria Veer Pahariya: तारा सुतारिया ने बॉयफ्रेंड वीर संग शेयर की तस्वीरें, पहाड़िया ने लिखा, 'मेरी तारू'..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें