ऐश्वर्या राय बच्चन की नेट वर्थ
- फोटो : instagram
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कुछ दिनों पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन की तरफ से दिल्ली हाई कोर्ट में 2 यूट्यूब चैनल और एक वेबसाइट के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। आराध्या की हेल्थ को लेकर कुछ फर्जी जानकारी यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर लगातार दिखाई जाती हैं जो कि बेहद आपत्तिजनक हैं। अब इस मुद्दे पर ऐश्वर्या का रिएक्शन आया है।
फेक न्यूज पर दिया रिएक्शन
ऐश्वर्या ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि लोग उनके और उनके परिवार के बारे में कुछ भी उल्टा-सीधा छाप देते हैं। ऐश्वर्या ने कहा, 'यह बहुत अच्छा है कि मीडिया का एक मेंबर पहचान रहा है कि ऐसी खबरें भी होती हैं जो कि झूठी हैं। यह हमें एक उम्मीद देती है कि आप ऐसी खबरों को प्रोत्साहित नहीं करने जा रहे हैं. झूठी खबरों के नकारात्मक प्रभाव को आप ने बुद्धिमानी से पहचाना, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'