फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबजीत: निर्माता घाटे का हिसाब लगा रहे, कलाकार जश्न मना रहे

Mon, 30 May 2016 01:00 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म सरबजीत बॉक्स ऑफिस पर दर्शक जुटाने और लागत निकालने में नाकाम साबित हुई है। इसके मुख्य निर्माता-वितरक वाशु भगनानी क्षेत्रीय वितरकों के घाटे की भरपाई करने की तैयारी में हैं। मगर निर्देशक और सितारों ने पिछले हफ्ते फिल्म की सफलता का जश्न मनाया। आखिर क्या है माजरा
विज्ञापन


बॉलीवुड की खेमेबाजी में यह पुराना चलन है कि एक खेमे की फिल्म फ्लॉप होने पर दूसरा खेमा जश्न मनाता है। परंतु कभी-कभी ऐसा भी होता है कि मार्केट में फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद निर्माता-निर्देशक-सितारे सिर्फ रिकॉर्ड दुरुस्त रखने और अपना मन बहलाने को तथाकथित सफलता की घोषणा करके पार्टी रख लेते हैं।

पिछले हफ्ते यही हुआ। 20 मई को रिलीज सरबजीत की बॉक्स ऑफिस पर नाकामी के बावजूद निर्माताओं ने 26 मई को मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में सफलता सेलिब्रेट की! जबकि निर्माण/प्रचार के साथ 40 करोड़ रुपये की लागत वाली फिल्म ने पहले हफ्ते में भारतीय टिकट खिड़की पर केवल 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। विदेश में भी फिल्म को खास सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


लोग चकित हैं कि आखिर सरबजीत की टीम ने किस सफलता का जश्न मनाया? रोचक तथ्य यह है कि इधर पार्टी की तैयारियां हो रही थीं और उधर निर्माता वाशु भगनानी अपने क्षेत्रीय वितरकों को ई-मेल लिख रहे थे कि उनके नुकसान की भरपाई वह करेंगे।
विज्ञापन

'हम सबके घाटे की भरपाई करेंगे'

बताया जाता है कि वाशु ने वितरकों को साफ किया कि एक महीने के भीतर फिल्म के पूरे कारोबार के आंकड़े कागज पर लेकर सबके साथ बैठेंगे और जो भी घाटा हुआ है उसकी नकद भरपाई करेंगे। ट्रेड के सूत्रों के अनुसार भारतीय वितरकों के घाटे का आंकड़ा करीब छह करोड़ रुपये है। जानकारों की मानें तो दिल्ली-यूपी-पंजाब में फिल्म के निर्माताओं/वितरकों की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने की वजह से यह घाटा हुआ है। यहां से फिल्म को आठ से नौ करोड़ रुपये की कमाई हुई। ऐश्वर्या राच बच्चन में लीड रोल में होने के बावजूद इन क्षेत्रों में प्रमोशन के लिए समय नहीं निकाला। यह नतीजा उसी का परिणाम है।

जहां तक सरबजीत की पार्टी का सवाल रहा तो वह भी फ्लॉप साबित हुई। फिल्म की टीम को छोड़ कर बॉलीवुड के सितारे उसमें नहीं पहुंचे। यहां तक कि ऐश्वर्या के साथ उनके पति अभिषेक भी जश्न में नहीं आए। सरबजीत की पत्नी का रोल करने वाली ऋचा चड्ढा देर से पहुंचीं। सरबजीत की टीम के अलावा पहुंचने वाले एकमात्र शख्स बॉक्स विजेंदर थे। सूत्रों की मानें तो यह पार्टी सिर्फ ऐश्वर्या के लगातार कमजोर साबित हो रहे कमबैक को ढंकने की कवायद थी। ऐश्वर्या की इमेज को सरबजीत की नाकामी से नुकसान हो इसलिए पार्टी का आयोजन किया गया था। इससे पहले ऐश्वर्या की जज्बा भी पिछले साल निर्माताओं के लिए घाटे का सौदा बन गई थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म तमाशा की नाकामी के बाद भी ऐसा ही सीन देखने मिला था। उधर टिकट खिड़की पर निर्देशक इम्तियाज अली की 100 करोड़ से ज्यादा की लागत/खर्च वाली फिल्म पहले हफ्ते में केवल 34 करोड़ का बिजनेस कर सकी थी, इधर जश्न मनाया जा रहा था। फिल्म अंततः टिकट खिड़की पर फ्लाप साबित हुई। निर्माता को इससे करीब 35 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

मगर पार्टी के बारे में कहा गया कि रणबीर कपूर को मिली तारीफों को सेलिब्रेट किया गया क्योंकि इससे पहले बेशर्म और बॉम्बे वेलवेट जैसी सुपरफ्लॉप फिल्मों ने इस सितारे को बुरी तरह धराशायी कर दिया था। मजेदार बात यह है कि अपनी नाकाम फिल्मों के बावजूद जश्न मनाने वाले रणबीर और ऐश्वर्या अपनी अगली फिल्म में एक साथ दिखने वाले हैं। दिवाली पर आ रही यह फिल्म होगी करन जौहर की। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें