फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2026: क्या ऐश्वर्या राय से आलिया भट्ट ने छीना बड़ा ब्रांड? वायरल वीडियो देखकर नाराज हुए फैंस

Tue, 12 May 2026 02:00 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cannes Film Festival 2026: ऐश्वर्या राय हर बार कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरती आई हैं। ऐश्वर्या कान में हमेशा एक बड़े ब्रांड का प्रमोशन करती आई हैं, लेकिन इस बार उनकी जगह आलिया भट्ट नजर आ रही हैं। इस वजह से ऐश्वर्या के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

79वें कान फिल्म फेस्टिवल 2026 के शुरू होने से पहले एक बड़े ब्रांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको कई साल से ऐश्वर्या राय बच्चन प्रमोट करती आई हैं। लेकिन इस ब्रांड वीडियो में ऐश्वर्या नहीं बल्कि आलिया भट्ट नजर आ रही हैं। इस बात से ऐश्वर्या के फैंस बेहद निराश और गुस्से में हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो
ऐश्वर्या साल 2004 से एक बड़े ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर हैं। हर साल वह कान के रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती आई हैं। लोग उन्हें कान की क्वीन भी कहते हैं। इसलिए इस साल भी फैंस उनका इंतजार कर रहे थे। लेकिन रविवार को इस ब्रांड ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
 


इस वीडियो में कान के मार्टिनेज होटल की तस्वीरें थीं। होटल की छत से दुनिया भर की कई महिला सितारों के पोस्टर लटक रहे थे। इनमें आलिया भट्ट का पोस्टर भी दिख रहा है, लेकिन ऐश्वर्या राय का कहीं नामो-निशान नहीं है। जिससे ऐश्वर्या के फैंस काफी नाराज हो गए हैं।

फैंस हुए नाराज
इस वीडियो को देखने के बाद ऐश्वर्या के फैंस काफी नाजार हैं। फैंस ने तुरंत कमेंट करके सवाल पूछना शुरू कर दिया।
  • एक यूजर ने लिखा, 'हर कोई पूछ रहा है कि ऐश्वर्या का पोस्टर कहां है? नए चेहरे आ सकते हैं, लेकिन ऐश्वर्या को कोई नहीं बदल सकता'
  • दूसरे फैन ने लिखा, 'कान की क्वीन ऐश्वर्या कहां हैं?  
  • एक और यूजर ने लिखा, 'ब्रांड भूल गया क्या कि भारत में ऐश्वर्या ने ही उनकी ब्रांड को नई पहचान दिलाई है?'
  • बहरहाल, अभी तक इस पेरिस ब्रांड की तरफ से इस मामले पर कोई जवाब नहीं आया है। फैंस को उम्मीद है कि ब्रांड जल्द ही इस बारे में कुछ स्पष्ट करेगा।
विज्ञापन

ऐश्वर्या के बिना अधूरा है कान
79वें कान फिल्म फेस्टिवल में कई सेलेब्स शिरकत करेंगे। लेकिन इस ब्रांड के वायरल वीडियो को देखकर लग रहा है कि इस बार ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करेंगी या नहीं? ऐश्वर्या हर बार कान में अपने खूबसूरत लुक, गाउन और स्टाइल से सभी का दिल जीतती आई हैं। ऐश्वर्या हर साल कान में खूब चर्चा में रहती हैं। 
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh: भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे रणवीर सिंह? जानिए किस किताब पर आधारित होगी फिल्म

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें