फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सिस्टम’ से टकराने निकलीं सोनाक्षी सिन्हा, आगामी कोर्टरूम ड्रामा का ट्रेलर रिलीज; जानें कहां देख सकेंगे फिल्म?

Tue, 12 May 2026 01:35 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

System Trailer Release: सोनाक्षी सिन्हा स्टारर कोर्टरूम ड्रामा ‘सिस्टम’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। यहां जानिए ट्रेलर में क्या है खास और कब रिलीज होगी फिल्म…
विज्ञापन
सिस्टम ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक कोर्टरूम ड्रामा के साथ वापसी कर रही हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘सिस्टम’ का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक वकील की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर सत्ता, महत्वाकांक्षा और न्याय के टकराव की एक रोमांचक कानूनी लड़ाई की झलक दिखाता है। जानते हैं कैसा है फिल्म का ट्रेलर और कब रिलीज होगी यह फिल्म?

विज्ञापन

सिस्टम ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ट्रेलर में क्या है खास?
2 मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत सोनाक्षी सिन्हा के किरदार नेहा से होती है। नेहा एक दृढ़ निश्चयी युवा वकील है और अपने पिता की लॉ फर्म में पार्टनर बनने के लिए खुद को योग्य साबित करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पिता (आशुतोष गोवारिकर) उसे एक कठिन केस लेने की चुनौती देते हैं।

अपनी लड़ाई को मजबूत करने के लिए, नेहा सारिका (ज्योतिका) को अपने साथ लाती है। सारिका एक तेजतर्रार और चालाक कोर्टरूम स्टेनोग्राफर है, जिसके अपने कुछ छिपे हुए इरादे मालूम पड़ते हैं। नेहा सारिका से गलत तरीके से उसकी मदद करने के लिए कहती है।

लेकिन इसके बाद कहानी में कुछ नए राज खुलते जाते हैं, जो इसे रोचक बनाते हैं। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि कहानी की कई परते हैं। जो जैसा दिख रहा है, वैसा है नहीं। ट्रेलर में एक डायलॉग भी है कि ‘दुनिया में हम सब अपना असली चेहरा छिपाते हैं।’ ट्रेलर में सोनाक्षी का सिस्टम से संघर्ष दिखाया गया है, जो ट्रेलर के इस डायलॉग से साबित होता है, जिसमें कहता है, ‘अमीर के शोर में गरीब की आवाज खो जाती है।’


विज्ञापन

सिस्टम ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
22 मई से ओटीटी पर स्ट्रीम करेगी फिल्म
‘सिस्टम’ का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है, जिन्होंने इससे पहले ‘निल बटे सन्नाटा’ और ‘बर्फी’ जैसी फिल्मों को भी निर्देशित किया है। 'सिस्टम' महत्वाकांक्षा, बदला, नैतिकता और न्याय की खोज जैसे विषयों को दिखाती है। फिल्म का निर्माण पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बलिगा ने किया है।

फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा आशुतोष गोवारिकर, ज्योतिका, प्रीति अग्रवाल, अदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सायंदीप सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तसनीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल ने लिखी है। ‘सिस्टम’ 22 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें