1964 में आई साइकॉलॉजिकल थ्रिलर ‘वो कौन थी’ को काफी पसंद किया गया था। अब इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन को कास्ट किया गया है। केए एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली आइकॉनिक फिल्म 'वो कौन थी' के सीक्वल में ऐश्वर्या एक्ट्रेस साधना के किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन
2 of 4
इस फिल्म में ऐश्वर्या के अपोजिट शाहिद कपूर को कास्ट करने की खबर है। इस फिल्म में शाहिद मनोज कुमार के रोल में नजर आएंगे। शाहिद कपूर इन दिनों प्रेरणा अरोड़ा की फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग में बिजी है दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय बच्चन भी इन दिनों अपनी फिल्म ‘फन्ने खां’ की शूटिंग में बिजी है। अब देखना ये है कि शाहिद इस फिल्म को साइन करते हैं या नहीं।
विज्ञापन
3 of 4
aishwarya rai
कहा जा रहा है कि फिल्म के जरिए इसके मेकर्स मनोज कुमार और साधना को ट्रिब्यूट देना चाहते हैं। यह पहला मौका होगा जब शाहिद और ऐश्वर्या किसी फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म 'ताल' के एक गाने में ऐश्वर्या के पीछे शाहिद बैक डांसर के रूप में नजर आए थे।
बता दें कि मनोज कुमार और साधना की ये फिल्म एक क्लासिकल हॉरर कम साइक्लॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी जिसमें आखिर तक दर्शक कहानी में बंधे रहते हैं और क्लाइमेक्स में ही जाकर सच्चाई की तह तक जा पाते हैं।