फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अभिषेक का ये झूठ सह पाएंगी ऐश्वर्या?

Thu, 12 Sep 2013 05:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐश्वर्या रॉय बच्चन फिल्मों में कब वापसी करेंगी ये प्रश्न लगातार उठ रहा है। खुद ऐश्वर्या ने भी अभी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन खबरों की माने तो ऐश्वर्या फिल्मों में कमबैक को तैयार हैं।
विज्ञापन


यही नहीं उनका ये कमबैक उनके पति अभिषेक बच्चन के साथ होगा। सूत्रों के अनुसार शेखर कपूर की सुपरहिट फिल्म 'मासूम' का रीमेक बनाया जा रहा है। जिसमें पहले विद्या बालन और इरफान खान को लिया जा रहा था।

लेकिन ये सितारे किसी कारणवश फिल्म नहीं कर पाएंगे। अब ये खबर है कि इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या और अभिषेक को अप्रोच किया गया है। जो नसरुद्दीन और शबाना आजमी वाला रोल प्ले करेंगे। ऐश-अभि ने फिल्म को लेकर दिलचस्पी भी दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे फिल्म का कांसेप्ट तो आपको याद ही होगा। एक शादीशुदा जोड़े के बीच दरार आती है जब पति की अवैध संतान उनकी जिंदगी में प्रवेश करती है।

अब 'मासूम' की रीमेक में अभिषेक अगर नसीरुद्दीन की भूमिका निभाएंगे तो ऐश्वर्या अभिषेक के अवैध बच्चे की मां बनेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें