फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya-Abhishek: आराध्या के स्कूल फंक्शन के बाद साथ कार में बैठकर घर गए ऐश्वर्या-अभिषेक, वायरल हुआ वीडियो

Sat, 21 Dec 2024 01:18 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन में एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हुए। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों, आराध्या के साथ एक कार में बैठकर घर जा रहे हैं।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को पसंद करने वाले लोग इस समय काफी खुश हैं। दरअसल, दोनों को बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन में साथ देखा गया। अब एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या और आराध्या, स्कूल फंक्शन के बाद कार में पीछे बैठी हैं और अभिषेक आगे आकर बैठ जाते हैं। यह सभी एक खुशहाल परिवार की तरह घर की तरफ चल देते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

वारयल वीडियो में अभिषेक-ऐश्वर्या-आराध्या - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐश्वर्या ने आराध्या पर बरसाया प्यार
जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कार में बैठकर ऐश्वर्या, आराध्या को खूब प्यार जता रही हैं। इतनी देर में ही अभिषेक बच्चन भी आकर कार की आगे वाली सीट में बैठ गए। इसके बाद मीडिया को बाय करते हुए उनकी कार स्कूल फंक्शन से बाहर निकल गई।

 

ऐश्वर्या राय बच्चन-अभिषेक बच्चन-आराध्या बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb

फैंस को मिला है सुकून 
जब से ऐश्वर्या और अभिषेक का साथ घर जाने वाला वीडियो वायरल हुआ है, तभी से उनके फैंस काफी खुश हैं। दरअसल, लंबे समय से अफवाह उड़ रही थी कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच मनमुटाव हो गया है और दोनों अलगाव की राह पर बढ़ चुके हैं। लेकिन अब इन सभी खबरों को विराम मिल गया है। आराध्या के इस स्कूल फंक्शन में अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन

कहां से शुरू हुई थी अफवाह 
इस खबर की शुरुआत अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या बच्चन के जन्मदिन में शामिल न होने से हुई थी। इस बात के लिए अभिषेक बच्चन को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया। इसके अलावा कुछ दिन पहले एक इंवेट में ऐश्वर्या राय के नाम के आगे बच्चन सरनेम लिखा नजर नहीं आया। इन्हीं सब बातों ने ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच अलगाव की खबरों को हवा दी। साथ ही दोनों ने इस मामले पर कोई सफाई भी नहीं दी। दोनों लंबे समय तक साथ नजर भी नहीं आए। लेकिन कुछ दिन पहले अचानक ऐश्वर्या और अभिषेक को एक हाई प्राेफाइल पार्टी में साथ देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें