फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान से अब भी एलर्जी है ऐश्वर्या को

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सलमान’ ऐसा नाम है जो ऐश्वर्या राय बच्चन को आज भी परेशान करता है। अमीरात्स 247 डॉट में प्रकाशित खबर के अनुसार बीती 6 दिसंबर को ऐश्वर्या शारजाह में एशियाविजन मूवी अवार्ड्स में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थीं।
विज्ञापन


सितारों से भरे इस समारोह में ऐश्वर्या को उस सूची ने परेशान कर दिया था जिसमें सम्मानित किए जा रहे बॉलीवुड तथा भारतीय फिल्मी सितारों के नाम थे क्योंकि इसमें ‘सलमान’ का भी नाम था। यूएई में मौजूद सूत्रों की मानें तो यह नाम सुन कर ऐश्वर्या न केवल असहज हुई बल्कि नाराज भी हो गई थीं। इस समारोह में ऐश्वर्या को ‘आइकन ऑफ इंडियन सिनेमा’ अवार्ड दिया जा रहा था।

विज्ञापन

भड़क गईं सलमान के नाम पर

आयोजकों के नजदीकी सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार जब ऐश्वर्या के पास सूची पहुंची थी तो वह ‘सलमान’ नाम पर भड़क गई थीं। उन्होंने दुबई आने से इंकार कर दिया था। परंतु उन्हें बताया गया कि यह ‘सलमान’ वह नहीं है जो वह समझ रही हैं। यह मलयालम फिल्मों के स्टार दुलकेर सलमान हैं।

तब ऐश्वर्या का गुस्सा कम हुआ। परंतु उन्होंने सवाल किया कि यहां ऐक्टर का पूरा नाम क्यों नहीं लिखा गया गया। दुलकेर सलमान ऐक्टर ममूटी के बेटे हैं। पिछले दो साल से वह मलयाली फिल्मों में काम कर रहे हैं। मलयालम फिल्मों के वह नए सितारे हैं। खैर, पुरस्कार समारोह में ऐश्वर्या इस ‘सलमान’ के साथ मंच पर बैठीं, बल्कि गप्पें भी लड़ाती रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें