फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट विश्वकप से घबराई 'मुंबई', टलने लगीं फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
2015 में क्रिकेट का विश्व कप होना है और यह बात फिल्म इंडस्ट्री को अब सताने लगी है। वे फिल्में जो पहले फरवरी-मार्च में रिलीज होनी तय थीं, वे अब अपनी तारीखों को आगे-पीछे करने में लग गई हैं। इनमें कई छोटी फिल्मों के साथ बड़ी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन


अगले साल की दो बड़ी फिल्में बताई जा रही निर्देशक दिबाकर बनर्जी की ब्योमकेश बख्शी और आदित्य पंचोली तथा सुनील शेट्टी की बेटी की डेब्यू फिल्म हीरो विश्व कप के फेर में फंस गई हैं।

Trending Videos

टल जाएगी ब्योमकेश बख्‍शी

सूत्रों के मुताबिक ब्योमकेश बख्शी को पहले 13 फरवरी को रिलीज करने की तैयारियां हो रही थीं, परंतु अब इसे बढ़ा कर 10 अप्रैल किया जा रहा है। असल में फरवरी के जिस दूसरे हफ्ते में दिबाकर ने फिल्म रिलीज करने की योजना बनाई थी, उसी हफ्ते विश्व कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला (15 फरवरी) पड़ रहा है।

इस दिन रविवार होगा। ऐसे में विश्व कप के बुखार के बीच रविवार को दर्शक फिल्म के बजाय मैच देखना ज्यादा जरूरी समझेंगे। जबकि आजकल शुक्र, शनि, रवि को ही बॉक्स ऑफिस का असली कलेक्शन होता है। रविवार इसमें सबसे महत्वपूर्ण है। जब रविवार को दर्शक नहीं आएंगे तो फिल्म की हालत खस्ता होनी तय है।

ऐसे में दिबाकर किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि ब्योमकेश बख्शी में 1940 के कोलकाता की कहानी दिखाई गई है। ब्योमकेश एक जासूस है और युद्ध के दिनों में एक खास मिशन पर है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने ब्योमकेश बख्शी की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

हीरो की तारीख भी टलेगी

क्रिकेट के चक्कर में आग बढ़ने वाली फिल्म हीरो के निर्माता भी जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। निर्देशक निखिल आडवाणी की यह फिल्म सुभाष घई की हीरो को रीमेक है। आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया की यह पहली फिल्म होगी। इस पर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों की भी नजर है।

पहले इस फिल्म को वेलेंटाइन डे पर रिलीज किया जाना था। परंतु विश्व कप और उसके बाद आईपीएल को देखते हुए इसे फरवरी से जून 2015 तक बढ़ा दिया गया है। जानकारों के अनुसार क्रिकेट के उफान में इस लव स्टोर का मैदान में टिक पाना कठिन होगा।

इस कारण निर्माता-निर्देशक रिलीज को आगे बढ़ाना बेहतर समझ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी है और जनवरी 2015 तक काम पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे में पहले फरवरी का वेलेंटाइन इसके लिए मुफीद समझा जा रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें