फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की बरसी से पहले अंकिता लोखंडे ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

Fri, 04 Jun 2021 08:09 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अंकिता लोखंडे ने कुछ वक्त के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया है और इसकी जानकारी भी उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती हैं। हालांकि इस बीच अंकिता ने कुछ वक्त के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया है और इसकी जानकारी भी उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है। अंकिता लोखंडे और बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी को दर्शकों ने टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में खूब पसंद किया था। धारावाहिक में दोनों ने अर्चना और मानव का किरदार निभाया था। इसके बाद असल जिंदगी में भी सुशांत-अंकिता रिलेशनशिप में थे और उस दौरान भी फैंस कपल पर जमकर प्यार लुटाते थे। सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय को खूब सराहा गया था और यही से दोनों को फेम मिला था। अंकिता लोखंडे ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। अंकिता के फोटो पोस्ट में लिखा है, 'ये अलविदा नहीं है, बल्कि कुछ वक्त बाद मिलते हैं।' अपने इस पोस्ट के साथ ही कैप्शन में अंकिता ने बाय बाय वाला इमोजी इस्तेमाल किया है। अंकिता के इस पोस्ट पर फैन्स तेजी से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अभिनेत्री के सोशल मीडिया से दूरी बनाने की वजह अभी सामने नहीं आई है। वहीं दूसरी ओर फैंस भी अंकिता के फैसले की वजह पूछ रहे हैं। बता दें कि बीते साल 14 जून को सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, और उनके निधन को एक साल पूरा होने वाला है। कई फैंस का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी 3 जून को था। सुशांत का आखिरी इंस्टा पोस्ट उन्होंने अपनी मां की याद में किया था। इससे पहले अंकिता ने अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए धारावाहिक की एक वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था. इस क्लिप में अंकिता कई भाव में नजर आ रही हैं और इसके बैकग्राउंड में प्यार सा गाना भी चल रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अंकिता उनके परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहीं और अभिनेता को इंसाफ दिलाने के लिए भी आगे आई थीं। अब अंकिता लोखंडे विक्की जैन संग रिलेशनशिप में हैं और उनके साथ शादी के बंधन में भी जल्द बंध सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें