फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के नक्शे-कदमों पर चलेगा अन्ना का बेटा, बना ली है धासू बॉडी

Wed, 05 Sep 2018 10:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अहान शेट्टी
विज्ञापन

कहा जाता है कि बेटा बाप पर ही जाएगा, पिता के नक्शे कदम पर ही चलेगा...लेकिन कई ऐसे उदाहरण हैं जहां, बेटे का रोल मॉडल पिता नहीं बल्कि कोई और होता है। अब बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को ही देख लीजिए। बॉलीवुड के गलियारों से खबर ये छन कर आ रहीं है कि अहान पापा की तरह एक्शन स्टार नहीं बनना चाहता है, वो बॉलीवुड में एक रोमांटिक स्टार का दर्जा हासिल करना चाहता है। 

विज्ञापन


इस मामले में उसके रोल मॉडल बने हैं बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान। बताते चलें कि साजिद नाडियाडवाला अहान शेट्टी को अपने बैनर तले लांच करने जा रहे हैं। सवाल यहां ये है कि आखिर अहान एक्शन स्टार की बजाय रोमांटिक फिल्म से बॉलीवुड में कदम क्यों रख रहे हैं, असल में अहान ने पिछले कुछ समय में अपनी बॉडी पर जबरदस्त काम किया है लेकिन वो एक्शन के मामले में उतने माहिर नहीं हैं, जिसने उनके पापा हैं। इसी कारण उन्होंने रोमांटिक फिल्म करने का फैसला लिया है। 

साजिद भी अहान को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं और उन्होंने मोहित सूरी को अहान की पहली फिल्म डायरेक्ट करने के लिए कहा है। मोहित सूरी ने 'आशिकी 2' और 'एक विलेन' जैसी सुपरहिट रोमांटिक फिल्में बनाई हैं। फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें