फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहान शेट्टी: 'बॉर्डर 2' के बाद अभिनेता को मिली रोमांटिक-एक्शन फिल्म, जानें किस तारीख से शुरू होगी शूटिंग

Thu, 29 Oct 2026 11:52 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Ahan Shetty: अहान शेट्टी एक एक्शन और रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं। 
  • इससे पहले वह 'बॉर्डर 2' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी।
  • मेकर्स ने अपकमिंग फिल्म की शूटिंग और रिलीज के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
अहान शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनील शेट्टी के बेटे और अभिनेता अहान शेट्टी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर एक्शन के मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। अभिनेता अपनी अगली फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन ‘रुस्तम’ फेम मशहूर निर्देशक टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


ज्ञानेंद्र वासुदेव की तरफ से लिखी गई ‘सनकी’ मूल रूप से एक प्रेम कहानी है। इसमें दमदार और जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग 30 अक्तूबर से भोपाल में शुरू होगी।
Trending Videos

अहान शेट्टी और सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अहान ने सोच समझकर चुनी फिल्म
‘बॉर्डर 2’ में अपने अभिनय और फिल्म को मिली शानदार सफलता के बाद अहान ने अपने अगले प्रोजेक्ट्स का चयन काफी सोच-समझकर किया है। अब वह ‘सनकी’ में एक नया किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इसके बाद वह विक्रम भट्ट की फिल्म ‘1920 कोल्ड विंटर’ में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी कुछ अन्य फिल्मों की शूटिंग भी 2027 में शुरू होने वाली है।

जान्हवी कपूर: 'यह शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी', 'पेद्दी' में अपने किरदार पर अभिनेत्री ने क्यों कही ये बात?

अहान शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज हो सकती है फिल्म?
निर्देशक टीनू सुरेश देसाई अपनी विशाल टीम के साथ पहले ही भोपाल पहुंच चुके हैं। वह 30 अक्तूबर से शुरू होने वाली शूटिंग से पहले तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। फिलहाल फिल्म की कहानी और इसके विषय को गोपनीय रखा गया है। निर्माता आने वाले समय में फिल्म से जुड़ी जानकारियों का खुलासा धीरे-धीरे करेंगे। 

‘सनकी’ का निर्माण वी द पीपल, रोअरिंग रिवर प्रोडक्शंस और पाल्स एंड पीयर्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। यह फिल्म 2027 की पहली छमाही में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी - फोटो : X
कब रिलीज हुई 'बॉर्डर 2'?
  • फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी।
  • यह फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' का सीक्वल थी।
  • अहान ने इसमें लेफ्टिनेंट कमांडर महेंद्र सिंह रावत का रोल किया था।
  • इस फिल्म में अहान के अलावा सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे कलाकार थे।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 275 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने लगभग 464 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें