फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के साथ ‘मैं हूं ना 2’ बनाने पर अब फराह खान ने तोड़ी चुप्पी, चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कही ये बात

Sat, 07 Feb 2026 04:21 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan Reacts On Main Hoon Na 2: फराह खान शाहरुख खान के साथ मिलकर ‘मैं हूं ना 2’ पर काम कर रही हैं? कई दिनों से चल रही इन चर्चाओं पर अब खुद फराह ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए क्या कहा…
विज्ञापन
फराह खान और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ वक्त से फराह खान की पहली निर्देशित फिल्म ‘मैं हूं ना’ के सीक्वल बनने को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान और फराह खान एक बार फिर ‘मैं हूं ना 2’ के लिए साथ आ रहे हैं। अब इन चर्चाओं पर खुद फराह खान ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए कोरियोग्राफर-निर्देशक ने ‘मैं हूं ना 2’ को लेकर क्या बताया?

फराह ने खबरों को बताया अफवाह

विज्ञापन

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक बयान में फराह ने ‘मैं हूं ना 2’ को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्पष्ट तौर पर प्रतिक्रिया दी। फराह ने साफ तौर पर ‘मैं हूं ना 2’ की खबरों को खारिज करते हुए कहा, ‘इन सभी अफवाहों पर विश्वास न करें।’ फराह के इस बयान के बाद ये स्पष्ट हो गया है कि ‘मैं हूं ना 2’ नहीं बन रही है। ऐसे में शाहरुख और फराह की हिट फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे दर्शकों को निराशा हाथ लगी है।

फराह खान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है ‘मैं हूं ना’
साल 2004 में आई ‘मैं हूं ना’ फराह खान द्वारा निर्देशित पहली फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। उनके साथ जायेद खान, अमृता राव, सुनील शेट्टी और सुष्मिता सेन भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘मैं हूं ना’ एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक्शन भी दिखता है। फिल्म में शाहरुख खान ने मेजर राम का किरदार निभाया है, जो एक लड़की की सुरक्षा में एक कॉलेज में नकली स्टूडेंट बनकर पहुंचता है। वहां उसकी मुलाकात अपने भाई लक्ष्मण से होती है। इसके बाद कहानी कई मोड़ लेते हुए अंत में देशभक्ति पर आकर ठहरती है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः स्मृति के WPL जीतने पर मां ने रीशेयर की ऐसी पोस्ट, बिना कुछ कहे पलाश को किया ट्रोल, यूजर्स बोले- मम्मी रॉक्ड

फराह ने आखिरी बार ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का किया था निर्देशन
फराह खान के निर्देशन में शाहरुख खान ने तीन फिल्मों में काम किया है। इनमें ‘मैं हूं ना’ के अलावा ‘ओम शांति ओम’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ भी शामिल है। फराह खान ने आखिरी बार  2014 में आई ‘हैप्पी न्यू ईयर’ को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिका में थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। हाल ही में अपने वीडियो व्लॉग में फराह ने अपनी आगामी निर्देशित फिल्म को लेकर हिंट दी थी। इसमें उन्होंने कहा था, ‘अभी बनाऊंगी मैं। अभी बच्चे चले जाएंगे ना कॉलेज फिर बनाऊंगी। इंटरनेट पर 'वापस आओ फराह खान' नाम से एक पूरी याचिका चल रही है, तो मुझे लगता है कि अब समय आ गया है, मुझे लगता है कि इस साल के अंत तक मैं शुरू कर दूंगी।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें