पिछले साल की ब्लॉकबस्टर है ‘सैयारा’
पिछले साल जुलाई में रिलीज होने के बाद ‘सैयारा’ एक बड़ी हिट साबित हुई थी। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 577 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म के दोनों लीड एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा रातों-रात स्टार बन गए। ‘सैयारा’ अहान पांडे की बॉलीवुड में पहली फिल्म थी। वहीं अनीत पड्डा इस फिल्म के साथ पहली बार लीड रोल में दिखीं। वह इससे पहले काजोल की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में भी नजर आईं थीं।
क्या थी फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘सैयारा’ एक स्ट्रगलिंग म्यूजिशियन क्रिश की कहानी थी, जिसे एक उभरती हुई जर्नलिस्ट, पोएट वाणी बत्रा से प्यार हो जाता है। इस बीच दोनों के रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। वे इन मुश्किलों का सामना कैसे करते हैं, यही फिल्म की कहानी है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। खासतौर पर लीड एक्टर्स के बीच की केमिस्ट्री की काफी तारीफ हुई।