फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: 'ब्रह्मास्त्र' देखने गए ऋतिक रोशन का फैन की इस हरकत पर फूटा गुस्सा, बोले- क्या कर रहा है?

Sat, 10 Sep 2022 03:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों के साथ शुक्रवार को 'ब्रह्मास्त्र' देखने थिएटर पहुंचे। इस मौके पर अभिनेता के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिस वजह से ऋतिक का सारा गुस्सा एक फैन पर निकल गया। 
विज्ञापन
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन फैंस के बीच अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। शायद ही कभी ऐसा सुना होगा कि ऋतिक रोशन का गुस्सा फैंस पर निकला है। लेकिन बीते दिन फैन की एक हरकत पर ऋतिक रोशन भी आग बबूला होते हुए नजर आए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के बाद ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों के साथ यह फिल्म देखने थिएटर पहुंचे। इस मौके पर फैन की बदतमीजी पर ऋतिक रोशन का गुस्सा फूट पड़ा।  

विज्ञापन

हुआ ये कि जब ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' देखने गए, तब फैंस अभिनेता को देखकर काफी एक्साइटेड हो गए। इसी बीच ऋतिक रोशन कार की तरफ जाकर अपने बेटों का इंतजार कर रहे थे तभी अचानक से एक शख्स आ गया और उस शख्स ने ऋतिक रोशन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। इस मौके पर फैन ने अभिनेता को गलती से धक्का मार दिया, जिस वजह से ऋतिक का गुस्सा आदमी पर निकल गया। 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऋतिक रोशन अपने फैन पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। इस भीड़ में ऋतिक रोशन ने उस शख्स से कहा कि क्या कर रहा है? इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। कई लोगों को ऋतिक रोशन का एटीट्यूड बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है तो कुछ लोगों ने अभिनेता का सपोर्ट भी किया है। 

विज्ञापन

ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' की वजह से लाइमलाइट में बने हुए है। इस फिल्म में ऋतिक सैफ अली खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे शानदार रिस्पॉन्स मिला। इसके अलावा, ऋतिक दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'फाइटर' में भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें